सिंधुदुर्गः महिला कांस्टेबल तृप्ति मुलिक ने किया कमाल, उप मुख्यमंत्री अजित पवार की कार चलाई, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 26, 2021 21:05 IST2021-12-26T21:04:11+5:302021-12-26T21:05:04+5:30

रविवार को सिंधुदुर्ग जिले में आए तीन मंत्रियों ने एक ही वाहन में यात्रा की। वाहन को महिला पुलिस कांस्टेबल तृप्ति मुलिक चला रही थीं।

Sindhudurg nari shakti khaki Woman constable Trupti drive Deputy Chief Minister Ajit Pawar car watch video | सिंधुदुर्गः महिला कांस्टेबल तृप्ति मुलिक ने किया कमाल, उप मुख्यमंत्री अजित पवार की कार चलाई, देखें वीडियो

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की कार एक महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई।

Highlightsकोल्हापुर जिले के अंबाप पड़ली गांव की रहने वाली हैं।वर्तमान में मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत हैं।रविवार को सिंधुदुर्ग पुलिस ने पहली बार एक अभिनव पहल शुरू की।

मुंबईः महाराष्ट्र में एक महिला कांस्टेबल की राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की तटीय जिले सिंधुदुर्ग के दौरे के दौरान कार चलाने के बाद प्रशंसा हो रही है। महिला कांस्टेबल ने हाल में वीआईपी सुरक्षा चालक पाठ्यक्रम को पूरा किया है और कुशलता से उप मुख्यमंत्री की कार चलाई।

रविवार को सिंधुदुर्ग जिले में आए तीन मंत्रियों ने एक ही वाहन में यात्रा की। वाहन को महिला पुलिस कांस्टेबल तृप्ति मुलिक चला रही थीं। वह कोल्हापुर जिले के अंबाप पड़ली गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत हैं।

रविवार को सिंधुदुर्ग पुलिस ने पहली बार एक अभिनव पहल शुरू की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की कार एक महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई। उप मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान साथ रहे राज्य के गृहमंत्री सतेज पाटिल ने महिला कांस्टेबल तृप्ति मुलिक की प्रशंसा करते हुए कई ट्वीट किए और कहा कि वाहन चलाने में उनकी कुशलता युवा महिलाओं के लिए प्ररेणा है।

मुलिक गत 10 साल से राज्य पुलिस में कार्यरत हैं और 23 दिसंबर को ही उन्होंने वीआईपी चालक पाठ्यक्रम पूरा किया है।उन्हें उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आधिकारिक कार चलाने की ड्यूटी दी गई थी जिसमें सिंधुदुर्ग के प्रभारी मंत्री उदय सामंत और पाटिल भी सवार थे। पाटिल ने तस्वीर भी साझा की है जिसमें तीनों मंत्री कार में सवार हैं और मुलिक उसे चला रही हैं।मुलिक सिंधुदुर्ग जिले के पुलिस मोटर विभाग में कार्यरत हैं और बचपन से ही उन्हें वाहन चलाने का शौक है। 

Web Title: Sindhudurg nari shakti khaki Woman constable Trupti drive Deputy Chief Minister Ajit Pawar car watch video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे