लाइव न्यूज़ :

चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर गलत जानकारी देकर ट्रोल हुए शिवराज सिंह चौहान, यूजर बोले- 'मामाजी रहम करो, आप चौथी बार CM बने फिर भी...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 16, 2020 09:40 IST

चद्रंगुप्त मौर्य को भारत का प्रथम हिन्दू सम्राट माना जाता है। इन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। चद्रंगुप्त को पूरे भारत को एक साम्राज्य के अधीन लाने में सफल शासक माना जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब वह अपने किसी ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए हो।शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद MP के सीएम पद की शपथ ली है।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शिवराज सिंह चौहान अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में इतिहास से लेकर एक गलत जानकारी से साझा की है, जिसके बाद ट्विटर यूजर ने शिवराज सिंह चौहान को ट्रोल करना शुरू किया। शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती को लेकर ट्वीट किया था। आइए जानें ट्वीट में उन्होंने क्या लिखा था...

शिवराज सिंह चौहान ने 15 अप्रैल को किए अपने ट्वीट में लिखा, ''महान योद्धा, अद्वितीय रणनीतिकार, मौर्य साम्राज्य के संस्थापक, आक्रमणकारी सिकंदर को मार भगाने वाले महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन! अखंड भारत के निर्माण का सपना साकार करने वाले कुशल प्रशासक के रूप में आपको युगों-युगों तक याद किया जायेगा।" 

इस ट्वीट में ये लाइन, जिसमें लिखा है कि ''आक्रमणकारी सिकंदर को मार भगाने वाले महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य'' ये गलत है।  सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर के साथ कोई युद्ध नहीं की थी और ना ही इतिहास में उसे चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा मारा गया है, इसका कोई प्रमाण है। 

ट्विटर पर लोग इसी गलत जानकारी के बारे में शिवराज सिंह को बताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। पत्रकार मृणाल पांडे ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, एक बिल्कुल नया ऐतिहासिक खुलासा, उर्फ सिकंदर का मुकद्दर। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

चंद्रगुप्त मौर्य का सामना सिकंदर के पूर्वसेनापति व सीरिया के ग्रीक सम्राट् सेल्यूकस के साथ हुआ था

चद्रंगुप्त का सामना सिकंदर के पूर्वसेनापति और उनके समकालीन सीरिया के ग्रीक सम्राट् सेल्यूकस के साथ हुआ था। ग्रीक इतिहासकार जस्टिन के उल्लेखों से प्रमाणित होता है कि सिकंदर की मृत्यु के बाद सेल्यूकस को उसके स्वामी के सुविस्तृत साम्राज्य का पूर्वी भाग उत्तराधिकार में प्राप्त हुआ। सेल्यूकस, सिकंदर की भारतीय विजय पूरी करने के लिए 305 ई.पू. के लगभग भारत आया था। लेकिन भारत की राजनीतिक स्थिति तब-तक बदल चुकी थी। लगभग सारा क्षेत्र एक शक्तिशाली शासक के नेतृत्व में था। ग्रीक लेखक इस युद्ध का ब्योरेवार वर्णन नहीं करते। किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि चंद्रगुप्त की शक्ति के संमुख सेल्यूकस को झुकना पड़ा।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानफैक्ट चेकट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमः 365 दिन में 150 दिन काम?, ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिनों के अलावा 50 दिनों का अतिरिक्त रोजगार

टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

टेकमेनियाX Down: एलन मस्क का एक्स उपयोगकर्ताओं के लिए हुआ डाउन, यूजर हुए परेशान

ज़रा हटकेVIDEO: पान वाला 1 लाख रूपए के सिक्के लेकर पहुंचा ज्वैलरी शॉप, पत्नी को सरप्राइज देना चाहता था, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: झूले पर झूल रहा था बच्चा, अचानक घर में घुसा तेंदुआ, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: दूल्हा मंडप में खेलने लगा फ्री फायर, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: बारात में रसगुल्ले खत्म होने पर चली-कुर्सियां, मारपीट का वीडियो वायरल