लाइव न्यूज़ :

सिर्फ एक तस्वीर की वजह से मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी 18 करोड़ रुपए का नुकसान, शिवराज से है कनेक्शन

By भाषा | Updated: January 8, 2019 02:22 IST

मध्यप्रदेश के कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो वाले स्मार्ट कार्ड निरस्त करने के आदेश दिए हैं।’’ उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार नए कार्ड जारी करेगी, जिसमें किसी भी नेता-मंत्री का फोटो नहीं होगा।

Open in App

मध्य प्रदेश में हाल ही में सत्ता में आई कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने संबल योजना के तहत दिये जाने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो वाले स्मार्ट कार्ड निरस्त कर दिए हैं। इस फैसले के बाद से ही ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगी है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो वाले स्मार्ट कार्ड निरस्त करने के आदेश दिए हैं।’’ उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार नए कार्ड जारी करेगी, जिसमें किसी भी नेता-मंत्री का फोटो नहीं होगा।

सलूजा ने बताया, ‘‘चौहान के फोटो वाले इन स्मार्ट कार्डों की छपाई पर तत्कालीन प्रदेश सरकार ने करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए थे। चौहान ने अपनी पब्लिसिटी के इन कार्डों पर अपनी फोटो छपवाई थी।’’ प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसनीत मध्य प्रदेश सरकार गरीबों के लिए हमारे द्वारा चलाई गई संबल योजना को बंद कर रही है।

मालूम हो कि चौहान के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार ने जून 2018 में ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना’ शुरू की थी, जिसके तहत श्रम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में कामकाजी और असंगठित मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया था और उन्हें ये कार्ड जनपद पंचायत के माध्यम से बांटे जाने थे। लेकिन, पिछले साल 28 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग जाने से इनको बांटा नहीं जा सका था।

टॅग्स :कमलनाथशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित