लाइव न्यूज़ :

'सब के दिलों में ,धड़कना जरूरी नहीं,' वायरल हुआ संजय राउत का ट्वीट तो यूजर बोले- 'बाला साहेब की आत्मा को कष्ट दिया आपने'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 14, 2019 11:43 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी ने एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद दोनों पार्टी के बीच तालमेल ना हो पाने की वजह से दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन हो चुका है। तकरीबन एक महीने तक चले महाराष्ट्र के पावर गेम में शिवसेना नेता संजय राउत ने आए दिन शायराना अंदाज में ट्वीट कर विपक्षियों को तंज कसा है।

महाराष्ट्र की सिसायी लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के गठबंधन टूटने के बाद  शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत लगातार तंज भरे ट्वीट करते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज (14 दिसंबर) को एक और ट्वीट किया। संजय राउत ने लिखा, सब के दिलों में, धड़कना जरूरी नहीं होता...साहब...कुछ लोगों की आंखों में....खटकने का भी एक अलग मजा होता है।'' तकरीबन एक महीने तक चले महाराष्ट्र के पावर गेम में शिवसेना नेता संजय राउत ने आए दिन शायराना अंदाज में ट्वीट कर विपक्षियों को तंज कसा है। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहे। महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी ने एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद दोनों पार्टी के बीच तालमेल ना हो पाने की वजह से दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया। 

संजय राउत अपने इस ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  बाला साहब का नाम लेकर आपने जो किया है, उससे उनकी आत्मा को कष्ट दिया है आपने।

एक यूजर ने लिखा, आंखों में खटकना तो फिर भी स्वीकार है। लेकिन प्रियवर नजरों से गिर जाने का भी तुम्हें पूरा अधिकार है! गिरते रहो मित्र!

एक यूजर ने लिखा, ज्यादा लोगों की आंखों में खटकोगे,तो दुनिया एक होकर आपको अलग कर देगी।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन हो चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर 2019) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला है। महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल