लाइव न्यूज़ :

वायरल हुआ शशि थरूर का 'सांता क्लॉज' लुक, पार्टी में इस अंदाज में गाया क्रिसमस सॉन्ग

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2018 13:38 IST

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर पर छाया क्रिसमस का रंग। तीन अलग-अलग चर्च में सेलिब्रेट किए क्रिसमस पार्टी।

Open in App

क्रिसमस के फीवर से नेता भी नहीं बच पाए हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने रविवार को क्रिसमस सेलिब्रेट की। शशि थरूर ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सोमवार को शेयर की है। 

शशि थरूर सोमवार तिरुवनंतपुरम के चर्च मेटेर मेमोरियल में क्रिसमस बनाने गए थे। शशि थरूर ने यहां सांता क्लॉज के साथ भी तस्वीरें शेयर की है। वहीं कुछ तस्वीरों में वह बच्चों के साथ भी दिख रहे हैं। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा है, 'आइए क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं...शांति रातों में...।'वहीं एक तस्वीर में शशि थरूर क्रिसमस वाली टोपी में भी दिख रहे हैं, जिसमें वह सांता क्लोज के साथ डांस करते दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में शशि थरूर चर्च के प्रीस्ट के साथ केक काटते भी दिख रहे हैं। 

शशि थरूर ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में शशि थरूर क्रिसमस सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। वो जिस अंदाज में वह गाना गा रहे हैं...वो सुनकर आपतो अपने कानों पर विश्वास नहीं होगा कि वो गाना कांग्रेस के नेता ही गा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर शशि थरूर के इन तस्वीरों को इसलिए पंसद किया जा रहा है...क्योंकि शशि थरूर हमेशा ही गंभीर बातों और भाषणों के लिए ही चर्चा में रहते हैं...ऐसे में इस तरह का शशि थरूर का अवतार लोगों को काफी भा रहा है। शशि थरूर ने एक बाद तीन क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे, इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी है। 

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत