लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर और इरफान की मौत पर शशि थरूर ने लिखा ,'अब गॉड ने ले ली है इनकी डेट्स...' वायरल हुआ नेता का ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 30, 2020 12:46 IST

कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के मशहूर अभिनेता ऋषि की तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज (30 अप्रैल) सुबह 30 अप्रैल को उनका निधन हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ऋषि कपूर 67 वर्ष के थे, साल 2018 से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे थे।  फिल्म ‘डी-डे’ के उनके सह-कलाकार इरफान खान के निधन के एक दिन बाद ही उनके निधन की खबर आई है।

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में आज (30 अप्रैल) को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया- हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। ऋषि कपूर के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। बीते दिन अभिनेता इमरान खान के सदमे से लोग ऊभर ही नहीं पाए थे कि ये भारी क्षति हो गई है। देश के कई नेताओं ने ट्वीट कर अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर का ट्वीट वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान खान की फिल्म की एक तस्वीर को शेयर कर लिखा है, 'अब गॉड ने ले ली है इनकी डेट्स...'

शशि थरूर ने ट्वीट किया, 'ऋषि कपूर और इरफान खान एक दूसरे सफर पर चले गए हैं। वह हम लोगों के दूसरे जहां में पहुंचने से पहले उस दुनिया के लिए रवाना हो गए। अब भगवान ने उनकी डेट्स ले ली है।' महज एख घंटे पहले किए नेता के इस ट्वीट पर 10 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। 

एक अन्य ट्वीट में शशि थरूर ने लिखा है, यह सुनकर दुख हुआ कि मुंबई के कैंपियन स्कूल में मेरे सीनियर ऋषि कपूर, जिनसे मैंने 1967-68 में "इंटर-क्लास ड्रामेटिक्स" में प्रतिस्पर्धा की थी, एक बेहतर दुनिया में चले गए। "बॉबी" के रोमांटिक हीरो से लेकर उनकी पिछली फिल्मों के परिपक्व चरित्र अभिनेता तक, उन्हे याद किया जाएगा। 

फिल्म ‘डी-डे’ के उनके सह-कलाकार इरफान खान के निधन के एक दिन बाद ही उनके निधन की खबर आई है। जिसके बाद फिल्म ‘डी-डे’कई सीन और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

ऋषि कपूरे के परिवार ने कहा- इस बीमारी को उन्होंने खुद पर हावी नहीं होने दिया

परिवार ने ऋषि के निधन के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘ दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद हमारे प्यारे ऋषि आज सुबह पौने नौ बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए। डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मियों का कहना है कि उन्होंने आखिरी सांस तक जंग जारी रखी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दो महाद्वीपों में दो साल तक इलाज के दौरान वह जीने के लिए दृढ़ और लगातार खुश रहे। उनका ध्यान हमेशा परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्मों पर केन्द्रित रहा और इस दौरान जो भी उनसे मिला वह हैरान रहा कि कैसे इस बीमारी को उन्होंने खुद पर हावी नहीं होने दिया।’’ करीब तीन महीने पहले ऋषि की बहन रितू नंदा का भी कैंसर के कारण निधन हो गया था।

अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहली बार दिल्ली में एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने गए ऋषि को संक्रमण के कारण वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मुंबई लौटने के बाद उन्हें बुखार होने के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया। 

ऋषि कपूर का फिल्मी सफरनामा

ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ से बतौर बाल कलाकर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था। इसके बाद वह फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में भी नजर आए। बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई ‘बॉबी’ उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की। ‘लैला मजनू’, ‘रफू चक्कर’, ‘कर्ज’, ‘चांदनी’, ‘हिना’, ‘सागर’ जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया। अभिनेता के तौर पर अपनी दूसरी पारी को लेकर वह काफी संतुष्ट थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ ‘दो दूनी चार’ में नजर आए। वहीं ‘अग्निपथ’, ‘कपूर एंडा सन्स’, ‘102 नॉट आउट’ में अभिनय से उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि बतौर कलाकार अभी वह सिनेमा जगत को और कितना योगदान दे सकते हैं। 

टॅग्स :ऋषि कपूरशशि थरूरइरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप