लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: मछुआरों के समूह पर शार्क ने किया जबरदस्त हमला, घटना का भयानक वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: June 27, 2023 20:01 IST

जानकारी के अनुसार, यह घटना फ्लोरिडा एवरग्लेड्स के दलदली इलाके में घटी है जब मछुआरों की एक समूह का बोट एक दलदल में फंस गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मछुआरे पर शार्क द्वारा हमला होता दिख रहा है। दावा है कि इस घटना में मछुआरे को गंभीर चोट आई है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पर शार्क द्वारा हमला हुआ है। वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स बोट पर सवार है और वह पानी में हाथ डाल रहा है तभी उस पर हमला हो जाता है। 

बताया जा रहा है कि हमले के बाद शख्स की हालत बहुत खराब है और उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर जब से वीडियो जारी हुआ है तब से उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कुछ मछुआरों का एक ग्रुप दलदली भूमि की खोज में एक जगह फंस गया था। ऐसे में उन मछुआरों में से एक ग्रुप पानी में हाथ डालते हुए देखा गया है। इस घटना का वीडियो भी बन रहा था जिसमें शख्स पर हमला होते देखा गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि जैसी ही शख्स पानी में हाथ डालता है, शार्क मछली उस पर हमला कर देती है और वह तड़पने लगता है। ऐसे में बोट पर सवार मछुआरा शख्स को ऊपर आने को कहता है और वह कोशिश करता है और ऊपर आ भी जाता है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह घटना फ्लोरिडा एवरग्लेड्स के दलदली इलाके में घटी है जहां मछुआरों के एक समूह की नाव फंस गई थी। घटना के समय किसी कारण नाव फंस गई थी और मछुआरा उसे छुड़ाना चाह रहा था। ऐसे में वह जैसे ही पानी में हाथ डालता है उस पर हमला हो जाता है। 

जानकारी के अनुसार, घटना में शख्स को गंभीर चोट आई है जिसका इलाज भी चल रहा है। हालांकि इसके बाद शख्स की कैसी हालत और बाकी मछुआरों का हुआ है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी