अमेरिका: मछुआरों के समूह पर शार्क ने किया जबरदस्त हमला, घटना का भयानक वीडियो आया सामने
By आजाद खान | Updated: June 27, 2023 20:01 IST2023-06-27T18:42:51+5:302023-06-27T20:01:09+5:30
जानकारी के अनुसार, यह घटना फ्लोरिडा एवरग्लेड्स के दलदली इलाके में घटी है जब मछुआरों की एक समूह का बोट एक दलदल में फंस गया था।

फोटो सोर्स: Twitter@crazyclipsonly
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पर शार्क द्वारा हमला हुआ है। वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स बोट पर सवार है और वह पानी में हाथ डाल रहा है तभी उस पर हमला हो जाता है।
बताया जा रहा है कि हमले के बाद शख्स की हालत बहुत खराब है और उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर जब से वीडियो जारी हुआ है तब से उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है।
क्या दिखा वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कुछ मछुआरों का एक ग्रुप दलदली भूमि की खोज में एक जगह फंस गया था। ऐसे में उन मछुआरों में से एक ग्रुप पानी में हाथ डालते हुए देखा गया है। इस घटना का वीडियो भी बन रहा था जिसमें शख्स पर हमला होते देखा गया है।
Fisherman attempts to wash his hands 😬 pic.twitter.com/jIWR5Vwnbg
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) June 26, 2023
वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि जैसी ही शख्स पानी में हाथ डालता है, शार्क मछली उस पर हमला कर देती है और वह तड़पने लगता है। ऐसे में बोट पर सवार मछुआरा शख्स को ऊपर आने को कहता है और वह कोशिश करता है और ऊपर आ भी जाता है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह घटना फ्लोरिडा एवरग्लेड्स के दलदली इलाके में घटी है जहां मछुआरों के एक समूह की नाव फंस गई थी। घटना के समय किसी कारण नाव फंस गई थी और मछुआरा उसे छुड़ाना चाह रहा था। ऐसे में वह जैसे ही पानी में हाथ डालता है उस पर हमला हो जाता है।
जानकारी के अनुसार, घटना में शख्स को गंभीर चोट आई है जिसका इलाज भी चल रहा है। हालांकि इसके बाद शख्स की कैसी हालत और बाकी मछुआरों का हुआ है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।