लाइव न्यूज़ :

इस रहस्यमयी घाटी में जाने वाला इंसान कभी लौटकर वापस नहीं आता, जानें इस डरावनी जगह के बारे में

By गुणातीत ओझा | Updated: October 8, 2020 15:57 IST

दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जहां विज्ञान भी फेल है। इन जगहों से जुड़े रहस्यों को कई भी आज तक सुलझा नहीं सका है। इन जगहों के रहस्य को सुलझाना विज्ञान के लिए चुनौती बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देरहस्यमय घाटी शांगरी-ला अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच में कहीं स्थित है।कहा जाता है कि अगर कोई इंसान वहां चला जाए तो वह वापस नहीं आता।

दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जहां विज्ञान भी फेल है। इन जगहों से जुड़े रहस्यों को कई भी आज तक सुलझा नहीं सका है। इन जगहों के रहस्य को सुलझाना विज्ञान के लिए चुनौती बना हुआ है। आइये आपको इन रहस्यमयी जगहों में से काफी चर्चा में रहने वाली इस घाटी के बारे में बताते हैं। इस रहस्यमयी घाटी के बारे में ऐसा डर फैला हुआ है कि लोग यहां जाने की सोचते भी नहीं हैं। कहा जाता है कि यहां जाने वाले ज्यादातर इंसान वापस लौटकर नहीं आए हैं, न ही उन लोगों को खोज पाया गया है। यह घाटी अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच में कहीं स्थित है। इस जगह को 'शांगरी-ला घाटी' के नाम से जाना जाता है। शांगरी-ला को वायुमंडल के चौथे आयाम यानी समय से प्रभावित जगहों में गिना जाता है।

अरुण शर्मा की किताब 'तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी' में शांगरी-ला के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है। इस किताब में उन्होंने लिखा है कि उन्हें एक लामा ने बताया है कि शांगरी-ला घाटी में काल का प्रभाव नगण्य है और वहां मन, प्राण और विचार की शक्ति एक खास सीमा तक बढ़ सकती है। इस जगह के बारे में एक मत ये भी है कि, अगर कोई इंसान वहां चला जाए तो वह वापस नहीं आता। युत्सुंग के मुताबिक वह खुद इस रहस्यमय घाटी में जा चुके हैं, उनके मुताबिक वहां न तो सूर्य का प्रकाश था और न ही चंद्रमा, लेकिन फिर भी चारों तरफ एक रहस्यमय प्रकाश फैला रहता है।

वहीं तिब्बती भाषा की किताब 'काल विज्ञान' में भी इस घाटी का जिक्र किया गया है। इस जगह को कई लोग धरती का आध्यात्मिक नियंत्रण केंद्र भी कहते है। इसके अलावा इसे सिद्धाश्रम भी कहते हैं, जिसका जिक्र महाभारत से लेकर वाल्मिकी रामायण और वेदों में भी किया गया है। चीन की सेना ने इस घाटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो भी इस जगह को नहीं खोज सके। दुनियाभर के जितने भी लोगों ने 'शांगरी-ला घाटी' का पता लगाने की कोशिश की उनमें से ज्यादातर लोग गायब हो गए।

टॅग्स :अजब गजबअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी