लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों को मिले एक हजार साल पुरानी महिला के अवशेष, बना दिया 'हूबहू चेहरा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 15:37 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैकड़ों वर्ष पहले वाइकिंग्स समुदाय पाया जाता था जिसका साम्राज्य लूटपाट के जरिए चलता था।

Open in App
ठळक मुद्देनार्वे में वाइकिंग्स समुदाय की एक महिला के अवशेष मिले।कंकाल के अलावा उस समय के तीर, तलवार, भाला, कुल्हाड़ी समेत कई हथियार भी मिले

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक नया कारनामा करके सबको चौंका दिया है। वैज्ञानिकों  को खुदाई में एक महिला के करीब 1 हजार साल पुराने अवशेष मिले थे। इन अवशेषों के आधार पर उसका चेहरा बना दिया है। माना जा रहा है कि यह ठीक वैसा है जैसा महिला 1 हजार साल पहले दिखती रही होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैकड़ों वर्ष पहले वाइकिंग्स समुदाय पाया जाता था जिसका साम्राज्य लूटपाट के जरिए चलता था। नार्वे में इसी समुदाय की एक महिला के अवशेष मिले तो वैज्ञानिकों ने उसका चेहरा बना दिया। यह अवशेष वाइकिंग ग्रेवयार्ड से मिले थे।

इस जगह से कंकाल के अलावा उस समय के तीर, तलवार, भाला, कुल्हाड़ी समेत कई हथियार भी मिले हैं। कहा जाता है कि वाइकिंग्स समुदाय की औरतें भी लूटपाट में पारंगत थी। वैज्ञानिकों को जिस महिला की खोपड़ी मिली है उसके सिर पर घाव का निशान है। इस खुदाई से जुड़े वैज्ञानिक ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत उसके माथे की चोट की वजह से ही हुई।

अवशेष से हूबहू चेहरा बनाने के लिए फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है जिसे 3 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video