लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लड़की ने की इस्लाम छोड़ मुल्क से भागने की कोशिश, कहा- परिवार वाले मार डालेंगे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 8, 2019 20:26 IST

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों का कहना है कि रहफ को वापस भेजने से रोकना चाहिए। लोगों का कहना है कि किसी की इच्छा से उलट किया जाना, मानवाधिकार का उल्लंघन है। 

Open in App

18 साल की रहफ मोहम्मद अल कुनून ने इस्लाम छोड़ने का फैसला लिया। रहफ को डर था कि इस फैसले के बाद परिवार उनकी जान ले लेगा, इसके चलते उन्होंने अपने मुल्क सऊदी अरब को छोड़ ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान बनाया। रहफ पासपोर्ट लेकर चल पड़ीं, लेकिन बैंकॉक में एक सऊदी अधिकारी द्वारा उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। 

रहफ के मुताबिक उनके पिता ने अधिकारियों को ये सूचना दी थी कि वह बिना किसी पुरुष अभिभावक के सफर कर रही हैं। इस घटना के बाद रहफ ने खुद को होटल में बंद कर लिया। हालांकि सऊदी एंबेसी के मुताबिक रहफ के पिता ने वापस आने का अनुरोध किया था, जिसे रहफ ने ठुकरा दिया।

इस बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें रहफ दरवाजे को टेबल और गद्दे के जरिए लॉक कर रही हैं। वीडियो में रहफ ये कहते सुनाई दे रही हैं कि वह दरवाजा नहीं खोलेंगी। उनका कहना है कि वह UN (युनाइटेड नेशंस रिफ्यूजी एजेंसी) से संपर्क करना चाहती हैं। मानवाधिकार से जुड़े एक वकील ने थाईलैंड की अदालत में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों का कहना है कि रहफ को वापस भेजने से रोकना चाहिए। लोगों का कहना है कि किसी की इच्छा से उलट किया जाना, मानवाधिकार का उल्लंघन है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल