लाइव न्यूज़ :

सर्बानंद सोनोवाल की रैली में कड़ाके की ठंड में भी उतरवा दी बच्चे की काली जैकेट, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2019 11:42 IST

असम में मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई एक मां को सुरक्षा बलों के आदेश पर ठंड के बावजूद अपने तीन वर्षीय रोते बच्चे की काली जैकेट उतारनी पड़ी।

Open in App

गुवाहाटी, 30 जनवरीः असम में मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई एक मां को सुरक्षा बलों के आदेश पर ठंड के बावजूद अपने तीन वर्षीय रोते बच्चे की काली जैकेट उतारनी पड़ी। बिश्वनाथ जिले में मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के कार्यक्रम में भाग लेने आई मां और बच्चे का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें मां अपने रोते हुए बच्चे की जैकेट उतार रही है। 

असम के स्थानीय टीवी चैनलों ने भी इसे प्रसारित किया है। इस घटना की कड़ी आलोचना होने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की पुलिस जांच के आदेश दिए हैं। नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ असम में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने विधेयक के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच पिछले कुछ सप्ताह में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए जाने का जिक्र करते हुए कहा, पुलिसकर्मियों को काले रंग से डर लगने लगा है। उन्होंने एक बच्चे को भी ठंड में काली जैकेट उतारने पर मजबूर किया।

उन्हें डर है कि काले कपड़े प्रदर्शन करने का जरिया हो सकते हैं। गुवाहाटी में गणतंत्र दिवस समारोह में असम पुलिस के सुरक्षा कर्मियों ने प्रत्येक व्यक्ति से पूछा था कि कहीं उनके पास काले रंग का रूमाल तो नहीं है। सुरक्षा द्वार के पास काले कपड़ों, रूमाल, स्कार्फ, शॉल, स्वेटरों का ढेर लगा था।

टॅग्स :वायरल वीडियोसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी