लाइव न्यूज़ :

'यार तेरा चेतक पे' पर सपना चौधरी के ठुमके देख फैंस हुए बेकाबू, छूने की लालसा में 1 की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2018 15:23 IST

सपना ने ऐसा ठुमका लगाया कि लोगों ने अपना नियंत्रण खो दिया और लोग बेकाबू हो गये। जिले के बछरवारा थाना के भलौर गांव में छठ महोत्सव का आयोजन किया गया था।

Open in App

बिहार के बेगूसराय जिले में सपना चौधरी की दीवानगी ने गुरूवार देर रात जिले में जो कहर बरपाया, उसका अंदाजा वीडियो से लगाया जा सकता है। 'यार तेरा चेतक पे' जब सपना ने लगाए ठुमके, तो लोग बेकाबू हो गये। दरअसल, सपना चौधरी के ठुमकों ने इन दिनों बिहार को अपना दीवाना बना रखा है। सपना के डांस को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोगों की भीड जमा हो रही है। 

बेगूसराय में सपना के कार्यक्रम में लोग जमकर थिरके। लेकिन सपना ने ऐसा ठुमका लगाया कि लोगों ने अपना नियंत्रण खो दिया और लोग बेकाबू हो गये। जिले के बछरवारा थाना के भलौर गांव में छठ महोत्सव का आयोजन किया गया था। बडे-बडे गायक और डांसर्स के साथ इस बार सपना चौधरी का शो भी रखा गया था। सपना के डांस पर इतनी भीड जुट गई कि हालात "ऑउट ऑफ कंट्रोल" हो गया।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का डांस शुरू होते ही मंच तक पहुंचने और उसे नजदीक से देखने की लालसा को लेकर दर्शकों के बीच भगदड मच गई। भगदड में कई लोग घायल हो गए। जिसमें कुछ की स्थिती अभी भी चिताजनक बनी हुएई है। उसी घायलों में से भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गेहूंनी निवासी अशोक पासवान के 20 साल के बेटे सज्जन कुमार की मौत हो गई। इधर, पुलिस ने उक्त युवक की टेंपो पलटने से सडक हादसे में मौत होने का दावा किया है। 

सपना के स्टेज तक पहुंचते ही भीड़ हुई बेकाबू

बताया जाता है कि रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर सपना चौधरी ने मंच पर जैसे ही डांस शुरू किया और अभी ठुमके लगाये हीं थे कि तभी भीड़ अनियंत्रित हो गई। सैकडों दर्शक कार्यक्रम स्थल पर बने पंडाल के ऊपर चढकर डांस देख रहे थे। तभी करीब 300 मीटर लंबा और 150 मीटर चौडा पंडाल अचानक धराशाई हो गया। पंडाल के नीचे बैठे लोग इधर-उधर भागने लगे। दर्शकों का हुजूम ब्रैकेटिंग तोड़ते हुए मंच की तरफ बढने लगा।

उसी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पडी। स्थिति की नजाकत को समझते हुए आयोजक ने तत्काल कार्यक्रम को स्थगित करवा कर लोगों को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने की अपील की। लेकिन भीड अनियंत्रित होने की वजह से लोगों को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। कार्यक्रम में तकरीबन ढाई लाख दर्शकों की भीड जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस ने की लाठी चार्ज

वहीं, कार्यक्रम स्थगित होने के बाद डांसर सपना चौधरी को भी कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने में भारी परेशानियां झेलनी पडी। वहीं पुलिस की लाठियां लोगों को शांत करने के बजाय भगदड को रौद्र रूप देते हुए नजर आईं। कहा जा रहा है कि सपना चौधरी डांस का करने वाली थीं, लिहाजा भारी संख्या में कई जिलों से लोग सपना को देखने यहां पहुंचे थे। जैसे ही सपना मंच पर आईं। लोग बेकाबू हो गए। 

बताया जा रहा है कि सपना का जिले में अलग-अलग जगह दो दिवसीय कार्यक्रम है। हाल ही में कुछ दिन पहले सपना सांसद पप्पू यादव के साथ भी दिखाई दी थी। जिससे उनके बिहार के इस शो में प्रचार प्रसार और राजनीति में उतरने के भी कयास लगाए गए थे। भगदड मचने के बाद किसी ने पुलिस की भी नहीं सुनी और स्थिति काफी भयावाह हो गई। कार्यक्रम में देर रात भगदड मचने के बाद वहां का नजारा काफी दर्दनाक था।

लोग एक पर एक गिर रहे थे। हर कोई पुलिस की लाठी से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान एक की मौत के बाद स्थिति और बिगड गई। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने माइक के जरिए पंडाल की तरफ जाने के लिए मना किया क्योंकि पंडाल में कुछ लोग दब हुए थे। पुलिस ने अपील किया कि गिरे हुए पंडाल पर चढ कर ना जाएं अंदर कुछ लोग दबे हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने पंडाल की लाइट ऑफ करने की भी अपील की। साथ ही लोगों को ये भी कहा कि आप लोग बैठ जाइये वरना सपना चौधरी अपना डांस पेश नहीं करेगी। लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा था।

टॅग्स :सपना चौधरीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल