लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर लोगों का एक ही सवाल, आखिर कौन है ये ''संत रामपाल जी'', जिसको लोग जमकर दे रहे हैं गालियां

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 4, 2019 12:45 IST

रामपाल एक आध्यात्मिक कबीर पंथी गुरु हैं। रामपाल पर आर्य समाज के अनुयायी की हत्या का आरोप लगा और उनकी गिरफ्तारी हुई थी। रामपाल साल 2014 से ही हरियाणा के हिसार जेल में बंद है। उन्हें आजीवन कारवास की सजा मिली है। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि रामपाल के सतलोक आश्रम में महिलाओं का यौन शोषण होता था।साल 2006 में स्वामी दयानंद की लिखी एक किताब पर संत रामपाल ने विवादित टिप्पणी की थी।

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है,  'संत रामपाल जी कौन है' (#Who_Is_SaintRampalJi) पहले संत रामपाल को लेकर एक गाली भरा हैशटैग चला। हैशटैग के साथ लोग रामपाल को गालियां दे रहे थे। इस हैशटैग के बाद अब ट्विटर पर #Who_Is_SaintRampalJi ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर संत रामपाल है कौन? रामपाल एक आध्यात्मिक कबीर पंथी गुरु हैं।  रामपाल ने सतलोक आश्रम की स्थापना की है। ये आश्रम हरियाणा के हिसार में है। रामपाल आर्य समाज के अनुयायी की हत्या के आरोप में साल 2014 से ही हरियाणा के हिसार जेल में बंद हैं। उन्हें आजीवन कारवास की सजा मिली है। 

जानें कौन है रामपाल 

रामपाल एक आध्यात्मिक कबीर पंथी गुरु हैं। संत रामपाल का जन्म सोनीपत के धनाना गांव में हुआ था। जो खुद को कबीर का अवतार बताता है और कबीर को भगवान बताता हैं। रामपाल ने सतलोक आश्रम की स्थापना की है। ये आश्रम हरियाणा के हिसार में है। रामपाल अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर की नौकरी की। इसी दौरान इनकी मुलाकात स्वामी रामदेवानंद महाराज से हुई और रामपाल उनके शिष्य बन गए और कबीर पंथ को मानने लगे। साल 2000 में रामपाल ने अपने अभियंता पद से स्तीफा दे दिया और बाद में करोंथा गांव में सतलोक आश्रम की स्थापना की थी, हालांकि इनके गिरफ्तार होने के बाद आश्रम सरकार के कब्जे में है।

कई बार हो चुके हैं जेल में बंद 

कबीर पंथी विचारधारा के समर्थक संत रामपाल पर देशद्रोह का भी मामला दर्ज हुआ था। जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। साल 2006 में भी रामपाल पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। 

स्वामी दयानंद की किताब पर विवादित टिप्पणी कर चर्चा में आए थे संत रामपाल 

साल 2006 में स्वामी दयानंद की लिखी एक किताब पर संत रामपाल ने विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद संत रामपाल और आर्यसमाज समाज के बीच इसको लेकर हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके बाद एसडीएम ने 13 जुलाई, 2006 को आश्रम को कब्जे में ले लिया। रामपाल और उनके 24 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

हरियाणा पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि रामपाल के आश्रम में महिलाओं का यौन शोषण होता था। जिनके बारे में लोगों को भनक भी नहीं था। पुलिस ने रामपाल के कमरे से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी बरामद की थी। पुलिस का कहना था कि रामपाल महिला शौचालयों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखते थे। सीसीटीवी की स्क्रीन रामपाल के बेहद खास रेस्ट रूम से लेकर उनजगहों पर लगी थीं, जहां बाबा के सिवा किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। 

जानें क्यों ट्रेंड हो रहा #Who_Is_SaintRampalJi

एक अक्टूबर 2019  को कांगड़ा जिले के ग्राम पंचायत पाईसा के निवासियों ने रामपाल का सत्संग नहीं होने दिया गया। जिसके बाद सैंकड़ों लोगों ने मिलकर पहले रामपाल का सत्संग करवाने वाले व्यक्ति चूड़ सिंह को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों की बात चूड़ सिंह को समझ नहीं आई और वह सत्संग का आयोजन करवाने पर आमदा रहा तब लोगों ने रामपाल के पोस्टर  फाड़कर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद ये ट्रेंड हो रहा।  

टॅग्स :ट्विटरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट