लाइव न्यूज़ :

बिहार: सिवान जिले में क्वारंटाइन सेंटर पर लोगों ने 'संदेशे आते हैं' गाने पर जमकर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

By सुमित राय | Updated: June 3, 2020 15:27 IST

बिहार के सिवान जिले के क्वारंटाइन सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग 'संदेशे आते हैं' गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो की खास बात है कि लोगों ने हौसला बढ़ाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा है।वायरल हो रहा वीडियो बिहार के सिवान जिले के जुआफर क्वारंटाइन सेंटर का है।

कोरोना वायरस के कहर बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में अब तक 4155 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच अन्य राज्यों से लाए जा रहे प्रवासी मजदूरों को बिहार सरकार क्वारंटाइन सेंटर में रख रही है और लोग एकजुट होकर लड़ रहे हैं, यहां तक कि एक-दूसरे का हौसला भी बढ़ाते दिख रहे हैं।

बिहार के सिवान जिले के जुआफर क्वारंटाइन सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां रखे गए लोग बॉर्डर फिल्म के गाने 'संदेशे आते हैं' पर जमकर डांस करते दिख रह हैं और एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे है।

क्वारंटाइन सेंटर के डांस के इस वीडियो की खास बात है कि लोगों ने हौसला बढ़ाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा है और एक-दूसरे से दूर रहेत हुए डांस कर रहे हैं।

इस वीडियो को यूपी पुलिस के सिपाही राहुल श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बिहार में सिवान के जुआफर क्वॉरंटाइन सेंटर के अध्यासियों ने गीत, संगीत और नृत्य के जरिए अपना हौसला बनाए रखा है।"

बिहार में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 4155 लोग

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बिहार में अब तक 4155 लोगो कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 1946 लोग इस महामारी से अब तक ठीक हो चुके हैं। बिहार में अभी कोरोना वायरस के 2185 एक्टिव केस मौजूद है।

देशभर में 2.07 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 207615 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 100302 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से अब तक 5815 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है, जबकि देश में कोरोना के 101497 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसबिहारकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"