लाइव न्यूज़ :

वाराणसी मंदिर में दो लड़कियों ने रचाई आपस में शादी, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 13:30 IST

वाराणसी में समलैंगिक विवाह: शादी करने वाली दोनों लड़कियां मौसेरी बहनें हैं। दोनों लड़कियों का कहना है कि वो दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं और पूरी जिंदगी साथ में बिताना चाहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों लड़कियों के मुताबिक, ये दोनों कानपुर से वाराणसी शादी के लिए आई हैं। शादी करने के लिए ये दोनों लड़कियां जींस और टी-शर्ट में आई थी और जयमाला और मंत्रों के वक्त इन्होंने सिर पर चुनरी रख शादी के नियमों को पूरा किया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार (2 जुलाई) को दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों लड़कियां मौसेरी बहने हैं। इन दोनों लड़कियों ने वाराणसी के रोहनियां इलाके के हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर तकरीबन एक बजे शादी की है। ये घटना सोशल मीडिया  पर ये चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी करने के लिए ये दोनों लड़कियां जींस और टी-शर्ट में आईं थी और जयमाला और मंत्रों के वक्त इन्होंने सिर पर चुनरी रख शादी के नियमों को पूरा किया। उसके बाद मंदिर से ऑटो रिक्शा लेकर वो साथ में चली गईं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रोहनियां इलाके के हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर तकरीबन एक बजे ये दोनों लड़कियां पहले मंदिर में आईं और कुछ देर घूमती रहीं। इसके बाद दोनों ने मंदिर के पुजारी गोपाल जी को अपनी शादी करवाने के लिए कहा। हालांकि पुजारी ने पहले तो इसके लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन बाद में लड़कियों द्वारा दबाव बनाने के बाद उन्होंने हामी भर दी। 

दोनों लड़कियों के मुताबिक, ये दोनों कानपुर से वाराणसी शादी के लिए आई हैं। जब इनसे पूछा गया कि आपका दूल्हा कहां है तो उन्होंने कहा, हम किसी लड़के से शादी नहीं करना चाहते हैं बल्कि एक-दूसरे से ही विवाह करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, वो मौसेरी बहने हैं और अच्छी दोस्त हैं, दोनों अपनी पूरी जिंदगी साथ में बिताना चाहती हैं। 

पुजारी के मुताबिक, मंदिर में शादी कराई जाती है और बकायदा शुल्‍क लेकर पंजीकरण भी किया जाता है। एक पुजारी ने कहा, दोनों ने मंगलसूत्र भी एक-दूसरे को पहना है। पुजारी का ये भी कहना है कि दोनों लड़कियों की शादी की वक्त मंदिर में काफी भीड़ थी। 

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल