लाइव न्यूज़ :

क्या छत्तीसगढ़ पुलिस के डर से हुआ Sambit Patra को कोरोना? सोशल मीडिया पर बही मीम्स की बाढ़

By गुणातीत ओझा | Updated: May 29, 2020 05:41 IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा अस्पताल में क्या भर्ती हुए, सोशल मीडिया पर तो कमेंट्स की मानों बाढ़ आ गई। बताया जा रहा है कि संबित पात्रा में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस इतनी ही जानकारी सामने आई, इसके बाद सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने मीम्स की झड़ी लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद से गुरुवार को सुबह से ही ट्विटर पर संबित पात्रा ट्रेंड कर रहे हैं। कई लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, तो कई उनके अस्पताल जाने पर भी चुटकी ले रहे हैं।

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा अस्पताल में क्या भर्ती हुए, सोशल मीडिया पर तो कमेंट्स की मानों बाढ़ आ गई। बताया जा रहा है कि संबित पात्रा में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस इतनी ही जानकारी सामने आई, इसके बाद सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने मीम्स की झड़ी लगा दी। संबित पात्रा पहले भी ट्रोलर्स के निशाने पर आते रहे हैं। पात्रा भारतीय जनता पार्टी के जाना पहचाना चेहरा हैं। अक्सर आपने उन्हें पार्टी का पक्ष रखते हुए टीवी डिबेट में देखा होगा। उनका बोलने के अंदाज कइयों को पसंद भी आता है, तो कई उनके इसी अंदाज पर उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद से गुरुवार को सुबह से ही ट्विटर पर संबित पात्रा ट्रेंड कर रहे हैं। कई लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, तो कई उनके अस्पताल जाने पर भी चुटकी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा, ‘लगता है ताली-थाली सही से नहीं बजाई।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जब कोरोना अधिक खतरनाक वायरस से मिलता है।’ इसके साथ ही उसने हेरी पॉटर की एक तस्वीर लगाए है।

एक ने लिखा, ‘Get well soon #SambitPatra जी। हमें आपकी ड्रामेबाज़ी टीवी पर याद आ रही है।’

एक यूजर ने तो ये लिख दिया कि संबित पात्रा कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं, वे सिर्फ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा मानहानि मामले में गिरफ्तार होने से बचने के लिए ड्रामा कर रहे हैं।

हालांकि, कई यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और उन्हें भी आड़े हाथ ले रहे हैं, जो उनके अस्पताल जाने पर चुटकी ले रहे हैं।

बता दें कि संबित पात्रा को ट्रोल करने वालों में जाने-पहचाने चेहरे भी शामिल हैं। पप्पू यादव समेत तमाम नामी चेहरों ने संबित को ट्रोल किया है।

दरअसल, संबित पात्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर दर्ज की गई है।

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल