संबित पात्रा ने ममता बनर्जी का वीडियो शेयर कर लिखा, 'दीदी छीछी... हा हा हा', वायरल हुआ वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Updated: December 23, 2019 09:57 IST2019-12-23T09:42:33+5:302019-12-23T09:57:32+5:30
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराए और यदि वह ‘‘व्यापक मत’’ हासिल करने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़नी होगी।

संबित पात्रा (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में पात्रा ने ममता बनर्जी का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'दी दी छी छी दी दी छी छी....हा हा ही ही हा हा ही ही'। संबित पात्रा का यह ट्वीट वायरल हो गया है। ममता बनर्जी इस वीडियो में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) की आलोचना कर रही हैं।
दी दी छी छी
— Sambit Patra (@sambitswaraj) December 21, 2019
दी दी छी छी
हा हा ही ही हा हा ही ही pic.twitter.com/WMaJ1sZkhA
संबित पात्रा के इस ट्वीट पर 10 हजार से ज्यादा रिट्वीट है और 40 हजार लाइक्स हैं। ममता बनर्जी इस वीडियो में सीएए और एनआरसी का एक अलग ही अंदाज में विरोध कर रही हैं।
बीते दिन 22 दिसंबर को पीएम मोदी ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, आज ममता दीदी, कोलकाता से सीधे UNO पहुंच गई हैं। कुछ साल पहले तक यही ममता दीदी संसद में खड़े होकर गुहार लगा रही थीं कि बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को रोका जाए। दीदी, अब आपको क्या हो गया? आप क्यों बदल गयी? क्यों अफवाह फैला रही हो?