लाइव न्यूज़ :

"गोडसे मुर्दाबाद" के सवाल पर संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता को दी चुनौती, कहा- 'सरदार हो तो "राजीव गांधी मुर्दाबाद" बोलो'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 8, 2019 15:12 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कुछ दिनों पहले एक लाइव टीवी शो में ''पांच ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं?'' इस सवाल का जवाब नहीं दे पाने की वजह से ट्रोल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने राजीव गांधी को लेकर कोई ऐसा नारा नहीं दिया।संबित पात्रा ने कांग्रेस की चुनौती पर ''गोडसे मुर्दाबाद'' कहा।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक टीवी शो के पैनल डिस्कशन में  'राजीव गांधी मुर्दाबाद' का नारा लगाने के लिए बोल दिया। एक टीवी चैनल में  हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर पैनल डिस्कशन चल रहा था। एक और बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा थे तो दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सपरा थे। ये पैनल डिस्कशन 6 अक्टूबर को किया गया। 

चुनाव पर वाद-विवाद होते-होते मामला महात्मा गांधी तक पहुंच गया। गांधी जी की 150वीं जयंती कुछ दिनों पहले ही बीती थी। महात्मा गांधी पर बात हुई तो कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने कहा, ''अगर आप गांधी को मानते हैं तो बोलिए नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद। बोलकर दिखाइये।'' इसके बाद संबित पात्रा ने कहा, ''गोडसे मुर्दाबाद''

''गोडसे मुर्दाबाद'' कहने के बाद संबित पात्रा ने नाथूराम गोडसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से कर दी। मंच से ही राजीव गांधी मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। इसके बाद संबित पात्रा ने कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सपरा को कहा, मैंने तो गोडसे मुर्दाबाद बोल दिया आप राजीव गांधी मुर्दाबाद बोलकर दिखाइए। 

संबित पात्रा ने कहा, 'आप (सपरा) कहिए राजीव गांधी मुर्दाबाद। सिखों का हत्यारा राजीव गांधी मुर्दाबाद, बोलिए। आज मैं सभी सरदारों से कहता हूं कि बोलें राजीव गांधी मुर्दाबाद। मैं आपको सिखों के धर्मगुरुओं की कसम देता हूं। बोलिए, सरदारों का हत्यारा राजीव गांधी मुर्दाबाद।''

हालांकि कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने राजीव गांधी को लेकर कोई ऐसा नारा नहीं दिया। लेकिन इसका विरोध तीखे स्वर में किया।

देखिए उस  पैनल डिस्कशन का पूरा वीडियो 

पांच ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं, इस सवाल को लेकर ट्रोल हुए  थे पात्रा 

संबित पात्रा से कुछ दिनों पहले लाइव डिबेट में कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पूछा कि आपकी सरकार फाइव ट्रिलियन डॉलर का नारा दे रही है, तो चलिये संबित पात्रा जी आप ही बता दीजिये कि पांच ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। संबित पात्रा इसका जवाब नहीं दे पाते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

टॅग्स :संबित पात्राकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं