उत्तर प्रदेश: सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी डिमांड, ससुराल वाले रह गए दंग; मामला पहुंचा थाने

By अंजली चौहान | Updated: December 19, 2024 14:46 IST2024-12-19T14:41:43+5:302024-12-19T14:46:10+5:30

Saharanpur News:दूल्हे ने जब दुल्हन की बीयर और गांजे की मांग सुनी तो वह हैरान रह गया। इसके बाद दूल्हे ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी,

Saharanpur Bride Demands Beer and Ganja on First Night Stunned Groom Decides To End Marriage in UP  | उत्तर प्रदेश: सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी डिमांड, ससुराल वाले रह गए दंग; मामला पहुंचा थाने

उत्तर प्रदेश: सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी डिमांड, ससुराल वाले रह गए दंग; मामला पहुंचा थाने

Saharanpur News:उत्तर प्रदेश के सहारपुर में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक नवविवाहिता दुल्हन ने अपनी शादी की पहली रात यानी सुहागरात पर कथित तौर पर बीयर और गांजा की मांग की।

यह घटना सहारनपुर की बताई जा रही है, जहां दुल्हन की इस मांग को सुनते ही घर वालों के होश उड़ गए। दूल्हे ने जैसे ही यह बात सुनी उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन की बीयर और गांजा की मांग सुनकर दूल्हा हैरान रह गया।

इसके बाद दूल्हे ने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी, जिससे काफी हंगामा हुआ। कुछ ही देर में मामला पुलिस तक पहुंच गया, जिसने जोड़े को साथ रहने के लिए मनाने की कोशिश की। लेकिन दूल्हे ने यह कहते हुए शादी तोड़ दी कि वह शराब और सिगरेट पीने वाली लड़की के साथ नहीं रह सकता।

हालांकि, दुल्हन ने ऐसी मांग क्यों की और इसके पीछे की असल वजह क्या है यह साफ नहीं हो पाया है। इस बीच, दूल्हे के घर वालों ने लड़की और उसके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने दुल्हन के लड़की न होने का आरोप लगाया और कहा कि ये थर्ड जेंडर है। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा में है। बात थाने तक पहुंची लेकिन दोनों परिवारों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

Web Title: Saharanpur Bride Demands Beer and Ganja on First Night Stunned Groom Decides To End Marriage in UP 

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे