सफदरजंग अस्पताल के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल प्रशासन पर एडमिट न करने का आरोप, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 16:57 IST2022-07-19T16:57:59+5:302022-07-19T16:57:59+5:30
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल परिसर के अंदर सड़क पर ही अपने बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर एक महिला के वीडियो का संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग ने लिया है।

सफदरजंग अस्पताल के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल प्रशासन पर एडमिट न करने का आरोप, देखें वीडियो
नई दिल्ली: असपतालों की बदहाली की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल का एक वीडियो सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया।
वीडियो में नजर आया कि एक महिला अस्पताल परिसर के अंदर सड़क पर ही अपने बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर थी। वीडियो के सामने आने के बाद अब दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है। बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की तरफ से सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस भेजा गया है।
Delhi Commission for Women has taken suo-moto cognizance of a video on social media wherein a woman is delivering a baby right outside the building of Safdarjung Hospital, Delhi and issued notice to the hospital's Medical Superintendent. pic.twitter.com/r0pcncv59z
— ANI (@ANI) July 19, 2022
वीडियो में महिला के साथ मौजूद लोगों ने ये दावा किया है कि महिला पूरी रात अस्पताल के बाहर थी और उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया गया था। नोटिस में चिकित्सा अधीक्षक से पूरे मामले की जानकारी और वीडियो में किए जा रहे दावे पर जवाब भी मांगा गया है। वीडियो को कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी शेयर कर दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल पर सवाल खड़ा किया है।
दिल्ली का वर्ल्ड क्लास हेल्थ मॉडल... वाह क्या कहने.#Shamehttps://t.co/YKYPEL0zxF
— Alka Lamba (@LambaAlka) July 19, 2022
सफदरजंग अस्पताल के बाहर बच्चे को दिया जन्म
बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर सफदरजंग अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में साड़ी से पर्दा करके खुले आसमान के नीचे महिला ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि वे कल रात में ही अस्पताल आ गए थे लेकिन उन्हें एडमिट करने की अनुमति नहीं दी गई। बच्चे का जन्म होने के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा तो अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल जांच शुरू करवाई है। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी नोटिस जारी किया है।
अस्पताल प्रशासन पर एडमिट न करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक वीडियो में बच्चे को जन्म देने वाली महिला गाजियाबाद की रहने वाली है। उसके परिवार वालों का दावा है कि अस्पताल प्रशासन से कई बार कहने के बावजूद भी महिला को एडमिट नहीं किया गया। जिसके बाद महिला पूरी रात अस्पताल के बाहर ही रही। सुबह महिला ने वहीं बेटी को जन्म दिया है। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो भी बनाया। हालांकि अब मां और बेटी दोनों को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है और दोनों बिल्कुल ठीक हैं।