लाइव न्यूज़ :

साधु महाराज ने गिटार की धुन पर किया जबरदस्त डांस, लगाए ऐसे ठुमके कि लोग भी रह गए हैरान, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: January 6, 2021 19:50 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बाबा का एक धमाकेदार डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक साधु बाबा का जबरदस्त डांस वीडियो वायरल हो रहा है। साधु बाबा ने अपने डांस से काफी लोगों को अपना फैन बना दिया है।यह वीडियो अजमेर के पुष्कर का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात स्टार बनने वाले कई लोग हैं। पिछले साल अपने साले की शादी में डांस करने वाले डब्बू अंकल को भला कौन भूल सकता है। शादी में डांस करता हुआ उनका वीडियो इतना वायरल हुआ कि खुद एक्टर गोविंदा ने भी उनसे मुलाकात की। आज का समय ऐसा हो गया है जहां लोगों को पॉपुलैरिटी दिलाने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ रहता है।    

इन दिनों एक साधु महराज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो राजस्थान के पुष्कर का बताया जा रहा है। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। जगह कोई भी हो लेकिन साधु महराज ने अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया है। आमतौर पर साधु-संतों को बेहद धीर-गंभीर और शालीन माना जाता है। लोग मानते हैं कि वह सिर्फ भजन पर डांस करते हैं।

लेकिन इस साधु बाबा ने अंग्रेजी गाने पर अपने डांस के हुनर को दिखाकर सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में साधु बाबा अंग्रेजी गाने पर डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान उनकी एनर्जी देखते ही बनती है। बाबा के डांसिंग स्टेप को देखकर कोई भी उन्हें यह नहीं कह सकता कि वह साधु हैं। बाबा के डांस को वहां मौजूद भीड़ कैमरे में कैद करने की कोशिश भी कर रही है।     

टॅग्स :वायरल वीडियोराजस्थानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो