जब रूसी सेना के जवान गाने लगे, 'ऐ-वतन, ऐ-वतन हमको तेरी कसम', वायरल हो गया वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 12:37 IST2019-11-30T12:37:53+5:302019-11-30T12:37:53+5:30
इस वीडियो में मॉस्को में भारतीय दूतावास में सैन्य सलाहाकर बृजेश पुश्कर भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

जब रूसी सेना के जवान गाने लगे, 'ऐ-वतन, ऐ-वतन हमको तेरी कसम', वायरल हो गया वीडियो
सोशल मीडिया पर रूसी सेना के जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूसी सेना के कैडेट्स 'ऐ-वतन, ऐ-वतन हमको तेरी कसम' गाने गाते दिख रहे हैं। ये गाना भारत के मशहूर देशभक्ति गानों में से एक है। यह गाना फिल्म शहीद का गीत है। फिल्म 1965 में रिलीज हुई थी। इस गाने को भारत के महान गायक मोहम्मद रफी ने गाया था। 'ऐ-वतन, ऐ-वतन' गीत को प्रेम धवन ने लिखा था।
इस वीडियो में मॉस्को में भारतीय दूतावास में सैन्य सलाहाकर बृजेश पुश्कर भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग इस वीडियो को शेयर कर लिख रहे हैं कि ये वीडियो ऑफ द डे है।
#WATCH Russian military cadets sing- "Ae watan, Humko Teri Kasam," song at an event in #Moscow (Source: Indian Army) pic.twitter.com/cjNGZblLeg
— ANI (@ANI) November 30, 2019
बता दें कि रूस में भारतीय फिल्मों का जलवा बहुत पुराना है। कहा जाता है कि रूस में भारतीय अभिनेता राज कपूर काफी मशहूर थे। राजकपूर की फिल्म आवारा ने रूस में बहुत अच्छा बिजनेस दिया था।