यूक्रेन का किसान ट्रैक्टर से खींच ले गया रूसी टैंक! पीछे-पीछे दौड़ता रह गया सैनिक, देखें वीडियो
By विनीत कुमार | Updated: March 1, 2022 14:55 IST2022-03-01T14:35:31+5:302022-03-01T14:55:01+5:30
Russia Ukraine War: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर दावा है कि इसमें एक यूक्रेन का किसान रूस के टैंक को ट्रैक्टर की मदद से लेकर भाग रहा है।

ट्रैक्टर से चुरा ली रूस की टैंक! (वीडियो ग्रैब, सोशल मीडिया)
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के बीच सोशल मीडिया के जरिए कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जो वहां के हालात बता रहे हैं। राजधानी कीव में सड़कों पर छिड़ी जंग की भी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो भी आया है जो काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक किसान इसमें ट्रैक्टर के जरिए रूसी टैंक को लेकर भाग रहा है। हालांकि हम इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकते पर कई यूजर्स ने इसे साझा किया है। ब्रिटेन के सांसद जॉनी मर्कर सहित ऑस्ट्रिया में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्जेंडर स्कर्बा ने भी यह वीडियो साझा किया है।
ओलेक्जेंडर स्कर्बा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अगर ये सच है तो किसान द्वारा चुराया गया यह पहला टैंक होगा। यूक्रेनी लोग से पार पाना वाकई कठिन है।'
If true, it’s probably the first tank ever stolen by a farmer… ))
— olexander scherba🇺🇦 (@olex_scherba) February 27, 2022
Ukrainians are tough cookies indeed. #StandWithUkraine#russiagohomepic.twitter.com/TY0sigffaM
No expert, but the invasion doesn’t seem to be going particularly well.
— Johnny Mercer (@JohnnyMercerUK) February 27, 2022
Ukrainian tractor steals Russian APC today 👇 pic.twitter.com/exutLiJc5v
जंग के बीच यूक्रेन के लोगों की बहादुरी की कहानियां भी रही वायरल
रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन के लोगों की बहादुरी की कहानियां भी इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में हैं। यूक्रेन के सीमावर्ती शहरों से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जहां रूसी सेना को स्थानीय लोगों का सामना भी करना पड़ रहा है।
हाल में आए एक अन्य वीडियो में एक शख्स रूसी टैंक के सामने खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास करता नजर आता है। ऐसी भी खबरें आई है कि अमेरिका, ब्रिटेन जैसे कई देशों में रह रहे यूक्रेन के युवा वापस अपने देश लौटने की तैयारी कर रहे हैं ताकि रूसी सैनिकों के खिलाफ जंग में शामिल हो सकें।
राजधानी कीव में भी रूसी सैनिकों को कई जगहों पर लोगों के हमले का सामना करना पड़ा है। इस बीच पश्चिम और कई देशों ने यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को फटकार लगाई है। अमरेका सहित पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंधों की घोषणा भी की है। हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिलहाल इन सबकी अनदेखी करते नजर आए हैं।