लाइव न्यूज़ :

रोहित सरदाना ने तेज प्रताप यादव के बांसुरी बजाते वीडियो पर कहा-भाई में स्वैग है, यूजर्स बोले-इस पर भी दंगल करवा दो और क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 17:56 IST

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना 'दंगल' कार्यक्रम आयोजित करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे20 फरवरी को तेज प्रताप यादव ने वैशाली जिले में आयोजित जनसभा में बांसुरी बजाया था.तेज प्रताप यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं.

आरजेडी लीडर तेज प्रताप यादव का बांसुरी बजाते हुए वीडियो वायरल है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। इस वीडियो को री-ट्वीट करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना ने लिखा, भाई में स्वैग है। रोहित सरदाना के ट्वीट पर यूजर्स तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं। 

जानिए पूरा मामला

21 फरवरी को देश भर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि का त्योहार मनाने के लिए एक दिन पहले ही तेज प्रताप यादव वैशाली पहुंचे। तेज प्रताप यादव ने खुद ट्वीट किया, महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या वैशाली जिले के गंगाजल गांव में नव-निर्मित मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठान व 5 दिवसीय यज्ञ समारोह में भाग लिया। अपार भीड़ देख, संबोधन करने से खुद को रोकने में असमर्थ रहा। तमाम जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद अथाह प्रेम व सम्मान के लिए। इसके अलावा तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामना भी दी।   

लुक्स की वजह से वायरल रहते हैं तेज प्रताप यादव

बिहार में महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेज प्रताप यादव को स्वास्थ्य मंत्री बनाया था। तेज प्रताप यादव अपने लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी वह कृष्ण के रूप में दिखते हैं तो कभी शिव के रूप में। मजेदार बात है कि पहले तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर बांसुरी बजाते हुए अपना वीडियो नहीं डाला था। उन्होंने एएनआई के ट्वीट को ही री-ट्वीट किया। 

जानें इस बार शिवयोग का मुर्हूत 

महाशिवरात्रि 2020 में शिवयोग का आरंभ 21 फरवरी की दोपहर एक बजकर 32 मिनट से शुरू हो गया है। 22 फरवरी की दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर यह योग समाप्त होगा।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवराष्ट्रीय जनता दलसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी