लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने कलम बेच रही बच्ची को दिया 50000 रुपए का मोबाइल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: December 5, 2021 18:43 IST

बच्ची को 50 हजार रुपए का महंगा आई फोन खरीद कर दे दिया. फोन खरीदकर देने के बाद तेजप्रताप ने उससे कहा कि फोन पर खूब मन लगाकर पढ़ाई करना. गेम कम खेलना.

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. शनिवार की रात तेजप्रताप का काफिला रास्ते से गुजर रहा था. गाड़ी में बैठाकर पास की मोबाइल दुकान पर ले गए.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे राजद विधायक तेजप्रताप यादव अपने निराले अंदाज के लिए चर्चित रहे हैं. तेजप्रताप कई मुद्दों पर खुलकर पार्टी प्रमुख तक का विरोध करने से भी बाज नहीं आते हैं. इसी कड़ी में शनिवार की रात राजधानी पटना में तेजप्रताप का ऐसा ही एक अनोखा अंदाज देखने को मिला जो चर्चा का विषय बन गया है.

उन्होंने एक बच्ची को 50 हजार रुपए का महंगा आई फोन खरीद कर दे दिया. फोन खरीदकर देने के बाद तेजप्रताप ने उससे कहा कि फोन पर खूब मन लगाकर पढ़ाई करना. गेम कम खेलना. बच्ची के साथ बातचीत के वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वहीं बच्ची ने बताया कि उसे नहीं पता था कि उसे आईफोन देने वाले कौन हैं.

दरअसल, जिस लडकी को तेजप्रताप ने आई फोन खरीद कर दिया वह पटना की सड़कों पर घूमकर कलम बेचने वाली एक गरीब लडकी है. बताया जाता है कि शनिवार की रात तेजप्रताप का काफिला रास्ते से गुजर रहा था. तभी उन्होंने फुटपाथ पर एक बच्ची को कलम बेचते हुए देखा. उन्होंने अपनी गाड़ी को रुकवाकर बच्ची के सारे पेन खरीद लिये और उसे गाड़ी में बैठाकर पास की मोबाइल दुकान पर ले गए.

वहां पर एप्पल कंपनी का सबसे महंगा मोबाइल खरीदकर उसे गिफ्ट कर दिया. उन्होंने बच्ची को आईफोन के बारे में भी बताया और उसे मन लगाकर पढाई करने को कहा. बच्ची ने उन्हें बताया कि उसके पापा ऑटो चलाते हैं. वह स्कूल नहीं जाती है, लेकिन ट्यूशन पढती है. तेजप्रताप ने उससे गेम(खेल) के बारे में बात की.

वे उसे अपना नंबर देने लगे तो मासूम ने कहा कि उसके पास मोबाइल नहीं है. इसके बाद वे उसे लेकर मोबाइल दुकान पर पहुंचे, तेजप्रताप ने बच्‍ची को कहा कि वह मोबाइल का इस्‍तेमाल आनलाइन क्‍लास के लिए करे. उसे कहा कि अब वह सड़क पर घूमकर पेन बेचने की बजाय अपनी पढाई पर ध्‍यान दे.

तेजप्रताप ने बच्ची को अपना मोबाइल नंबर भी दिया है. इसके अलावा आई फोन कैसे इस्तेमाल करते हैं और कैसे चार्ज होता है इसकी जानकारी दी. यहां बता दें कि तीन महीने पहले तेजप्रताप ने स्लम के चार बच्चों को अपने घर बुला लिया था और उनसे बातें की थीं. वहीं 2018 में उन्होंने अपना 29वां जन्मदिन दलित बच्चों के साथ मनाया था.

टॅग्स :बिहारपटनातेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल