Bharat Jodo Yatra: पूजा भट्ट के बाद रिया सेन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा, जानें ट्वीट कर क्या कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 15:40 IST2022-11-17T15:39:46+5:302022-11-17T15:40:58+5:30

Bharat Jodo Yatra: रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। हाल ही में पूजा भट्ट हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ शामिल हुई थीं।

Riya Sen joins Rahul Gandhi for Bharat Jodo Yatra in Maharashtra days after Pooja Bhatt, Riteish Deshmukh see video | Bharat Jodo Yatra: पूजा भट्ट के बाद रिया सेन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा, जानें ट्वीट कर क्या कहा...

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी के साथ रिया सेन की कुछ तस्वीरें साझा की।

Highlightsकांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी के साथ रिया सेन की कुछ तस्वीरें साझा की। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बृहस्पतिवार को 71वें दिन में प्रवेश कर गई।महाराष्ट्र में यह यात्रा का 11वां दिन है। महाराष्ट्र के पोतुर शहर से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे यात्रा फिर शुरू की गई।

अकोलाः अभिनेत्री रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला जिले में बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं और पार्टी के नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इस महीने की शुरुआत में अभिनेत्री एवं फिल्मकार पूजा भट्ट भी हैदराबाद में यात्रा में शामिल हुईं थी।

 

 

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गांधी के साथ सेन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया, ‘‘ अभिनेत्री रिया सेन आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बनीं। अब सड़कें क्रांति देख रही हैं।’ फिल्म ‘झंकार बीट्स’ की अभिनेत्री ने ट्वीट किया, ‘ऐसी पहल का हिस्सा बनकर खुश हूं जो देश के लोगों को एकसाथ लाने पर केंद्रित है। एकता दिखाने की इस साहसिक पहल के लिए राहुल गांधी का शुक्रिया।’

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बृहस्पतिवार को 71वें दिन में प्रवेश कर गई। वहीं, महाराष्ट्र में यह यात्रा का 11वां दिन है। महाराष्ट्र के पोतुर शहर से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे यात्रा फिर शुरू की गई। यह शाम को बालापुर के लिए रवाना होगी और शुक्रवार सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंचेगी।

‘भारत यात्रियों’ ने नांदेड जिले से सात नवंबर को महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आरंभ किया था। नांदेड के अलावा यात्रा अभी तक राज्य के हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है। महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा जिले से गुजरने के बाद 20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Web Title: Riya Sen joins Rahul Gandhi for Bharat Jodo Yatra in Maharashtra days after Pooja Bhatt, Riteish Deshmukh see video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे