नाइजीरियन ने गाया 'रिंकिया के पापा', सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचा दी धूम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 10, 2019 16:21 IST2019-01-10T16:21:35+5:302019-01-10T16:21:35+5:30

इस सिंगर का नाम है सैमुएल सिंह, जिन्होंने सॉन्ग 'रिंकिया के पापा' को अपने ही अंदाज में गाया है। बता दें कि सैमुएल सिंह इससे पहले भी कुछ भोजपुरी सॉन्ग को गा चुके हैं।

Rinkiya ke Papa (EDM Cover) Samuel Singh song goes viral | नाइजीरियन ने गाया 'रिंकिया के पापा', सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचा दी धूम

नाइजीरियन ने गाया 'रिंकिया के पापा', सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचा दी धूम

भोजपुरी सिनेमा का मशहूर गाना 'रिंकिया के पापा' मनोज तिवारी की आवाज मे काफी धूम मचा चुका है। ये गाना आपने भी सुना होगा और आज भी आपके दिमाग में वो धुन कैद होगी, लेकिन एक नाइजीरियन सिंगर ने इसे अपना ही टच दिया है, जिसका वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

इस सिंगर का नाम है सैमुएल सिंह, जिन्होंने सॉन्ग 'रिंकिया के पापा' को अपने ही अंदाज में गाया है। बता दें कि सैमुएल सिंह इससे पहले भी कुछ भोजपुरी सॉन्ग को गा चुके हैं। भारतीयों के बीच वो कुछ ही समय में काफी पॉपुलर हो चुके हैं। आप यू-ट्यूब में उनके ऑफिशयल अकाउंट पर इन गानों को सुन भी सकते हैं।

भारतीय गानों का रीमेक करते हैं सैमुएल सिंह: अफ्रीकन मूल का ये सिंगर भोजपुरी समेत पंजाबी गानों का भी रीमेक करता है। हाल ही में उन्होंने 'दारू बदनाम' सॉन्ग का भी रीमेक बनाया है। यू-ट्यूब पर सैमुएल के 1 लाख 70 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, उन्हें अब तक यहां करीब 1 करोड़ हिट्स मिल चुके हैं। सैमुएल सिंह के बाएं हाथ में कैंसर था, जिसकी वजह से उसे काटना पड़ा। हालांकि सैमुएल ने इससे हार नहीं मानी और सिंगिग जारी रखी।

साल 2002 में आया था सॉन्ग: मनोज तिवारी द्वारा गाया ये गाना साल 2002 में रिलीज हुआ था। उस दौरान लोगों को ये काफी अटपटा लगा, लेकिन कुछ हटकर था, तो काफी हिट भी हुआ। इस ऑरिजन सॉन्ग को 2.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Web Title: Rinkiya ke Papa (EDM Cover) Samuel Singh song goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे