रोटी बनाने से पहले आटे में थूकना?, रसोइए और मालिक अरेस्ट, वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 17:44 IST2026-01-21T17:43:08+5:302026-01-21T17:44:04+5:30
पुलिस ने बुधवार को बताया कि गोविंदपुरम के शिव मंदिर के पुजारी आचार्य शिवकांत पांडे की शिकायत के बाद कविनगर पुलिस ने ये गिरफ्तारियां कीं।

file photo
गाजियाबादः गाजियाबाद में रोटी बनाने से पहले आटे में थूकने के आरोप में एक भोजनालय के रसोइए और मालिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रसोइए द्वारा रोटी बनाने से पहले आटे में कथित रूप से थूकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने आया था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गोविंदपुरम के शिव मंदिर के पुजारी आचार्य शिवकांत पांडे की शिकायत के बाद कविनगर पुलिस ने ये गिरफ्तारियां कीं। यह कथित घटना 19 जनवरी की रात को हुई थी।
Breaking News : रोटी बनाते वक्त थूकने का वीडियो वायरल
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) January 21, 2026
ग्राहकों को थूक लगी रोटियां परोसने का आरोप,पुलिस ने आरोपी कारीगर को हिरासत में लिया |@ghaziabadpolice#BreakingNews#Ghaziabad#GhaziabadNews#ViralVideo#TopNews#News18UPpic.twitter.com/eHvoNj6yiX
वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद, पुजारी ने पुलिस को सूचना दी, जो मंदिर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित भोजनालय पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान, होटल मालिक अमजद कथित घटना को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और उसने रसोइए फैजान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सहायक पुलिस आयुक्त (कविनगर) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मालिक और रसोइए दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बनाते बावर्ची का वीडियो वायरल; आरोपी फैजान और होटल मालिक आजाद गिरफ्तार
— Ritam Varta (@RitamVarta) January 21, 2026
-गाजियाबाद के कवि नगर क्षेत्र में 'दिल्ली-6' नामक रेस्टोरेंट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बावर्ची तंदूर में रोटी डालने से पहले उस पर थूकता साफ नजर आ रहा है।
-वीडियो सामने… pic.twitter.com/3FZSCLvq4y
यूपी के गाजियाबाद स्थित कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित एक कीचन प्वाइंट में ग्राहकों को थूक लगाकर रोटियां परोसने वाले कारीगर और उसके मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जनपद हापुड़ के धौलाना के रहने वाले हैं। प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य शिवाकांत… pic.twitter.com/2QOS5K5Ks3
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) January 20, 2026
STORY | UP: Two arrested after video of cook spitting on dough goes viral
— Press Trust of India (@PTI_News) January 21, 2026
The Ghaziabad Police has arrested the owner and a cook of a local eatery after a video purportedly showing the cook spitting on dough while preparing chapatis went viral on social media, officials said on… pic.twitter.com/SBYdICLfzC