लाइव न्यूज़ :

चमत्कार! मौत के 45 मिनट फिर से जिंदा हुआ शख्स, डॉक्टर भी रह गए दंग

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 17, 2020 11:28 IST

अमेरिका में ऐसा चमत्कार हुआ, जिसने सभी को दंग कर दिया है। यहां मौत के 45 मिनट बाद एक शख्स फिर से जीवित हो गया...

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में हुआ चमत्कार।मौत के 45 मिनट बाद जीवित हुए माइकल नेपिंस्की।डॉक्टर भी रह गए दंग।

मरने के बाद क्या होता है? हर कोई यह जानने को उत्सुक है, लेकिन एक शख्स मौत के 45 मिनट बाद फिर से जीवित हो गया। जी हां, ये घटना हैरान करने वाली जरूर है, लेकिन बिल्कुल सच है। 45 साल के माइकल नेपिंस्की का अनुभव ऐसा ही रहा है। वह मौत के 45 मिनट बाद फिर से जीवित हो गए, जिसने डॉक्टरों को भी दंग कर दिया।

7 नवंबर को लापता हुए थे माइकल नेपिंस्की

45 वर्षीय माइकल नेपिंस्की 7 नवंबर को माउंट रेनियर नेशनल पार्क में थे। जहां भारी बर्फबारी के चलते वह अपने दोस्तों के साथ बिछुड़ गए। जब माइकल पहाड़ से नहीं लौटा, तो एक बचाव दल भेजा गया। इसके बाद माइकल की खोज शुरू हुई। एक दिन बाद बचाव दल ने बर्फ में दबे माइकल को मृत पाया।

हॉस्पिटल पहुंचकर दिल ने धड़कना बंद कर दिया

माइकल को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। उस वक्त उनकी पल्स चल रही थी, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने के बाद दिल ने धड़कना बंद कर दिया। अस्पताल में उनके दिल ने 45 मिनट तक काम नहीं किया, जिसके बाद उन्हें सीपीआर/ईसीएमओ मशीन की मदद से वापस जीवित कर दिया गया।

माइकल नेपिंस्की का दिल 45 मिनट तक धड़कना बंद कर चुका था।

डॉक्टरों के साथ माइकल के परिजन भी इस घटना से स्तब्ध थे। वापस जीवन पाकर माइकल ने कहा, "मौत के मुंह से बाहर आना एक बुरे सपने की तरह था। डॉक्टर ने मुझे नया जीवन दिया है। अब मैं इस जीवन को दूसरों को समर्पित करना चाहता हूं।"

क्या है ECMO मशीन

एक्सट्रॉस्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ECMO) की मदद से, रक्त को हृदय और फेफड़ों के माध्यम से शरीर से बाहर पंप किया जाता है। यह कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है और शरीर में ऑक्सीजन से भरे ऊतकों को भेजता है।

एक्सट्रॉस्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन मशीन की कार्यप्रणाली।

कोरोना के मरीजों के भी इस मशीन से हो रहा उपचार

इस पद्धति का उपयोग कोरोना के साथ कई रोगियों के इलाज के लिए किया जा रहा है। यह बहुत महंगा और जोखिम भरा इलाज है। बता दें कि ये मशीन मशीन संयुक्त राज्य अमेरिका के लगभग 264 अस्पतालों में भी उपलब्ध है।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल