ले बेट्टा! दिल ना लिया, दिल ना दिया... गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल में सैनिकों ने गाया, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: January 21, 2026 15:40 IST2026-01-21T15:40:33+5:302026-01-21T15:40:48+5:30
Republic Day Parade Rehearsal Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जवान परेड की रिहर्सल के दौरान वायरल गाना 'ले बेट्टा! दिल ना लिया, दिल ना दिया…' गाते नजर आ रहे हैं

ले बेट्टा! दिल ना लिया, दिल ना दिया... गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल में सैनिकों ने गाया, देखें वीडियो
Republic Day Parade Rehearsal Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जवान परेड की रिहर्सल के दौरान वायरल गाना 'ले बेट्टा! दिल ना लिया, दिल ना दिया…' गाते नजर आ रहे हैं, ये गाना एक वायरल शख्स जिसे धूम और पिंटू के नाम से जाना जाता है। वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार ये शख्स मानसिक रूप से बीमार भी बताया जा रहा है, मगर उसने अपने दोस्तों को मजाकिया अंदाज में ये गाना सुनाया और रातों रात वो वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स सैनिकों की इस रिहर्सल वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं, दिल्ली से भारत के सैनिकों का हाई जोश देख देशवासियों को गर्व हो रहा है।
“दिल ना दिया… दिल ना लिया… बोलो न बोलो न क्या किया…”
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) January 20, 2026
दुनिया भर के सैन्य तनावों के बीच दिल्ली से भारत के सैनिकों का एक कूल वीडियो… गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास के दौरान एक गाने पर क़दमताल करते जवान pic.twitter.com/D2hXnMI73D