लाइव न्यूज़ :

'राणाघाट की लता' के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर हुई सिंगर को अब पहचान नहीं पाएंगे आप, परफॉर्म करने की लगी झड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2019 15:06 IST

रेनू मंडल कृष्णानगर में पैदा हुई थीं और अपनी मां को खोने के बाद वह अपने चाची के यहां रही थी। बाद में वह अपने पति बबलू मंडल के साथ रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरेनू मंडल नाम की इस महिला का मेकओवर शो के एग्जीक्यूटिव द्वारा उनके परफॉर्मेंस के लिए कराया गया है।उन्हें कोलकाता, मुंबई, केरल सहित सीमा पार भी कई देशों से परफॉर्म करने की रिक्वेस्ट आ रही है।

कुछ दिनों पहले लता मंगेशकर का पॉपुलर गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल हुआ वीडियो पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन का है। राणाघाट की लता के नाम से मशहूर महिला को एक मेकओवर ने बिल्कुल बदल कर रख दिया।

वायरल हुए वीडियो में दिख रही महिला और अभी वायरल हो रही उनकी तस्वीर को देखकर एक बार तो आप उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे। इस मेकओवर के बाद उन्हें अब लोगों का काफी ज्यादा अटेंशन मिल रहा है।

गाना गाते हुए शेयर किये गए उनके वीडियो को अब तक 3.9 मिलियन लोग देख चुके हैं और 59.7 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। इससे सोशल मीडिया की ताकत का भी अंदाजा पता चलता है कि किस तरह से वह रातों रात किसी को भी सेलिब्रिटी बना देता है।

अब उन्हें कोलकाता, मुंबई, केरल सहित सीमा पार भी कई देशों से परफॉर्म करने की रिक्वेस्ट आ रही है। उन्हें खुद के म्यूजिक एलबम के लिए भी ऑफर मिल रहे हैं।

रेनू मंडल नाम की इस महिला का मेकओवर भी शो के एग्जीक्यूटिव द्वारा उनके परफॉर्मेंस के लिए कराया गया है। हालांकि उन्हें हाल ही में मुंबई में एक रियलिटी शो में परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके आने जाने का खर्च भी श्रोताओं द्वारा कवर किया जा रहा है।रेनू मंडल कृष्णानगर में पैदा हुई थीं और अपनी मां को खोने के बाद वह अपने चाची के यहां रही थी। बाद में वह अपने पति बबलू मंडल के साथ रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई चली गई। इंडिया टुडे के मुताबिक लगभग 10 साल बाद वह डिप्रेशन के चलते राणाघाट वापस आ गईं। 

राणाघाट कि अथॉरिटी 14 अगस्त को रेनू को पश्चिम बंगाल सरकार के कन्याश्री दिवस समारोह में आमंत्रित करने पर विचार कर रही है।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी