रतन टाटा ने दिलाया बेसहारा दिव्यांग को घर, दिल को छू जाने वाली पोस्ट में बताई पूरी कहानी

By अभिषेक पारीक | Updated: June 15, 2021 21:41 IST2021-06-15T21:30:37+5:302021-06-15T21:41:13+5:30

रतन टाटा ने हाल ही में एक दिव्यांग और बेसहारा को घर दिलाने में मदद की है। यह एक लकवाग्रस्त कुत्ता है। जिसका नाम है स्प्राइट।

Ratan Tata helps paralysed stray dog find a forever home story told in heart touching post | रतन टाटा ने दिलाया बेसहारा दिव्यांग को घर, दिल को छू जाने वाली पोस्ट में बताई पूरी कहानी

रतन टाटा। (फाइल फोटो )

Highlightsदिव्यांग कुत्ते के लिए रतन टाटा ने ढूंढा नया घर। तीन इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये लोगों को बताई पूरी कहानी। इसके लिए कई लोगों ने रतन टाटा की तारीफ की है। 

उद्योगपति रतन टाटा अक्सर लोगों की मदद करते हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने कई लोगों की मदद की थी। हाल ही में उन्होंने एक दिव्यांग और बेसहारा को घर दिलाने में मदद की है। यह एक लकवाग्रस्त कुत्ता है। जिसका नाम है स्प्राइट। रतन टाटा ने दिसंबर 2020 में इस आवारा कुत्ते को घर दिलाने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी। करीब छह महीने बाद एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है और बताया है कि स्प्राइट को उसका नया घर मिल गया है। 

रतन टाटा ने पिछले साल 12 दिसंबर को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि आपने दो बार उदारतापूर्वक और सफलतापूर्वक मेरी मदद की है। मैं इसके लिए आभारी हूं। मैं आपसे एक बार फिर स्प्राइट के लिए एक प्यारा परिवार खोजने में मदद का अनुरोध कर रहा हूं। वो बहुत कुछ झेल चुका है और एक दुर्घटना के चलते उसके पैर लकवाग्रस्त हो गए है। 

अब उन्होंने तीन इंस्टा स्टोरीज पोस्ट की है और बताया है कि एक दयालु व्यक्ति ने स्प्राइट को गोद लिया है। साथ ही उन्होंने स्प्राइट के साथ वीडियो साझा किया है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'आपको स्प्राइट की याद है, लकवाग्रस्त कुत्ता जिसे घर की जरूरत थीं।'

उन्होंने स्प्राइट को घर दिलाने के लिए एनिमल गार्जियंस मुंबई और एनिमल रेस्कुअर कावेरी भारद्वाज को धन्यावाद दिया है। वहीं अपनी तीसरी स्टोरी में उन्होंने अपने नए घर जाने के लिए तैयार स्प्राइट की तस्वीर को साझा किया है। 

इस पोस्ट पर रतन टाटा को खूब तारीफ मिल रही है। कई लोगों ने दिव्यांग कुत्ते की मदद के लिए उनकी तारीफ की है। 

Web Title: Ratan Tata helps paralysed stray dog find a forever home story told in heart touching post

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे