लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर पत्रकार राणा अय्यूब की हुई किरकिरी, पीएम मोदी के हाउडी कार्यक्रम से जुड़ा है पूरा विवाद 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 18, 2019 14:28 IST

भारतीय खोजी पत्रकार राणा अय्यूब उस वक्त भी चर्चाओं में आईं थी, जब जून 2018 में उनको रेप और हत्या की धमकी मिली थी। पत्रकार राणा अय्यूब ने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने पर भी विवादित बयान दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देराणा अय्यूब ने साल 2002 में गुजरात दंगों पर किताब 'गुजरात फाइल्स: एनाटॉमी ऑफ अ कवर-अप' लिखी थी।22 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अमेरिका में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

भारतीय खोजी पत्रकार राणा अय्यूब सोशल मीडिया पर फिर से चर्चाओं में है। ट्विटर पर राणा अय्यूब ट्रेंड कर रही है।  राणा अय्यूब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सम्मान में होने वाले हाउडी मोदी'  कार्यक्रम की वजह से चर्चाओं में हैं। साल 2002 में  गुजरात दंगों पर किताब 'गुजरात फाइल्स: एनाटॉमी ऑफ अ कवर-अप' लिख कर भी ये चर्चाओं में आईं थी। पत्रकार गौरी लंकेश ने राणा अय्यूब की किताब 'गुजरात फाइल्स' का कन्नड़ में अनुवाद किया था।

ट्विटर पर राणा अय्यूब उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने राणा अय्यूब के द्वारा शेयर की गई एक खबर को अफवाह और झूठा बता दिया था। असल में राणा अय्यूब ने ट्वीट कर कहा था कि 22 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अमेरिका में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में तुलसी गबार्ड ने शामिल होने से इनकार कर दिया है। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम अमेरिका के  ह्यूस्टन स्थित टेक्सास इंडिया फोरम के एनआरजी स्टेडियम में होने वाला है। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होने वाले हैं। 

राणा अय्यूब के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुये कांग्रेस सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा, 'इस लेख में छपी खबर गलत है, मैं ह्यूस्टन में होने वाले कार्यक्रम में इसलिए शामिल नहीं हो पाऊंगी क्योंकि मेरे राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित कई चुनावी अभियान पहले से ही तय हैं। हालांकि मैं अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी  से मिलने की उम्मीद कर रही हूं, इस दौरान मैं दुनिया के सबसे पुराने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच मजबूत साझेदारी और संवाद को बनाए रखने के महत्व पर चर्चा करना चाहती हूं।'

इसी वजह से सोशल मीडिया पर राणा अय्यूब ट्रेंड करने लगी है। सोशल मीडिया पर लोग राणा अय्यूब के गलत खबर शेयर करने पर आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राणा अय्यूब को अपनी इस हरकत के लिये माफी मांगनी चाहिए। 

राणा अय्यूब के लिए ट्विटरबाज जोक्स और मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल