लाइव न्यूज़ :

हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद पति का बंटवारा, तीन दिन पहली और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा पति, और फिर संडे को...

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 19, 2021 10:39 IST

यूपी के रामपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आ रहा है । यहां एक शादीशुदा युवक को अपनी गर्लफ्रेंड से भी शादी करनी पड़ी । वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था ।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के रामगढ़ में पति का हुआ बंटवारा, 3-3 दिन रहना होगा दोनों पत्नियों के साथ शादीशुदा युवक चंडीगढ़ में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहता था लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद उसे छोड़कर भाग गया था युवक

लखनऊ :  यूपी के रामपुर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है । यहां पहले से एक शादीशुदा व्यक्ति की दूसरी शादी करानी पड़ी । अब उसे अपने दोनों पत्नियों को बराबर समय देना होगा यानी सप्ताह के 3 दिन वह अपनी पत्नी के साथ रहेगा और बाकी 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ । यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर हुए प्यार का है , जिसके बाद बात यहां तक पहुंच गई । 

क्या है पूरा मामला

यह अजीबोगरीब घटना रामपुर के ढ़ोकपूरी टांडा इलाके की है । डेढ़ साल पहले युवक की मुलाकात असम की रहने वाली एक लड़की के साथ फेसबुक पर हुई थी । देखते-देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई है फिर दोनों चंडीगढ़ में लिव इन रिलेशन में रहने लगे।   इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया । हालांकि  लड़की नहीं जाती थी कि व्यक्ति  पहले से शादीशुदा है । 

 टीवी 9 की खबर के अनुसार,  इसके बाद  शादीशुदा युवक लड़की को छोड़कर अपने गांव भाग गया लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड अपने बच्चे का हक दिलवाने के लिए उसे ढूंढते-ढूंढते उसके गांव पहुंच गई । इसके लिए उसने पुलिस की मदद भी ली । लड़की के गांव  पहुंचते ही हाईवोल्टेज हंगामा हुआ । इस मामले के सामने आने के बाद युवक की पहली पत्नी को भी उसकी दूसरी शादी के लिए हामी भरनी पड़ी. जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली।

पति का हुआ बंटवारा

इतना ही नहीं दोनों पत्नियों के बीच पति का बंटवारा भी हो गया । युवक अब अपनी दोनों पत्नियों और माता-पिता के साथ रहेगा । साथ ही उसे अपनी पत्नियों और बच्चों का भी ख्याल रखना होगा । बंटवारे के हिसाब से वह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अपनी पहली पत्नी के साथ रहेगा तो वही गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहेगा । रविवार को से अपने माता पिता के साथ समय बिताना होगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरामपुरसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो