लाइव न्यूज़ :

सारा ज्ञान गूगल पर नहीं मिलता, ऐंकर ने रामचरितमानस विवाद पर घेरा तो मंत्री चंद्रशेखर ने किया पलटवार- सारी सच्ची खबर अब मीडिया में नहीं दिखती

By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2023 16:07 IST

ऐंकर के साथ बिहार के मंत्री के ट्विटर पर भिड़ने के बाद यूजर्स भी इसमें खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने ऐंकर को घेरा तो कुछ ने शिक्षा मंत्री को उनके बयान पर नाराजगी जाहिर की। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मंत्री चंद्रशेखर ने कहा था कि रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है।मंत्री के इस बयान पर बिहार में भाजपा नेताओं ने उनसे माफी मांगने को कहा।इस बीच बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रामचरितमान को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहकर सियासी पारे को बढ़ा दिया है। इस विवादित बयान को लेकर ना सिर्फ भाजपा द्वारा बल्कि जदयू और टीवी डिबेट में भी आलोचना हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर एक टीवी डिबेट में ऐंकर ने बिहार की शिक्षा की स्थिति को दर्शाते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर हमला बोला। 

आज तक की ऐंकर चित्रा त्रिपाठी इस क्लिप को शेयर करते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर तंज कसते हुए लिखा- बिहार के शिक्षा मंत्री कृपया ध्यान दें- 'सारा ज्ञान गूगल पर नहीं मिलता।' चित्रा त्रिपाठी के इस तंज पर बिहार के मंत्री ने भी पलटवार करते हुए उन्हें निशाने पर लिया। राजद नेता ने कहा कि 'नोएडा की पत्रकार कृपया ध्यान दें- सारी सच्ची खबर अब मीडिया में नहीं दिखती। बिकाऊ मीडिया'।

ऐंकर के साथ बिहार के मंत्री के ट्विटर पर भिड़ने के बाद यूजर्स भी इसमें खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने ऐंकर को घेरा तो कुछ ने शिक्षा मंत्री को उनके बयान पर नाराजगी जाहिर की। 

चित्रा त्रिपाठी ने 12 जनवरी को शो दंगल में यह कहते हुए शिक्षा मंत्री पर हमला बोला कि ''सवा लाख शिक्षकों का पद खाली है। 5418 स्कूलों के पास अपनी जमीन नहीं है। जमीन के अभाव में 1885 स्कूल बंद हो गए। 5 से 15 साल के 1 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जाते। 18 से 24 साल के छात्र 80 लाख में 24 लाख ही कॉलेज में हैं। ये कहानी है बिहार की। और बिहार के शिक्षा मंत्री रामचरितमानस के नाम पर झूठ परोस रहे हैं।''

एक यूजर ने चित्रा त्रिपाठी पर निशाना साधते हुए कहा, उम्मीद करता हूँ कि ऐसा ही एक आंकड़ा यूपी का भी देंगी। एक अन्य ने मंत्री से कहा- मंत्री जी प्रो. साहब, आपको शायद किसी ने बताया नहीं, लेकिन आप विशुद्ध डपोरशंख हैं। जिस राम से वंचितों को, आदिवासियों को, वनवासियों को हमेशा गले लगाया, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया, उसी राम के चरित्र पर लिखी गई, मानस को गलत कह रहे हैं। फिर अपने बयान पर कायम भी हैं!

एक ने लिखा- अगर भाजपा राम जी से ज्यादा जुड़ा हुआ दिखाती है तो भाजपा को नीचा दिखाने के लिए हमारे #रामचरितमानस का अपमान करना कहां तक जायज है।  नीतीश जी अगर कोई करवाई नही करते तो इसका साफ मतलब है, बोल नीतीश जी के हैं बस बोलने वाला मुह शिक्षा मंत्री का है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल