राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने भोजपुरी गाने 'तिरछी नजरिया' पर बनाया रील, जांच के बाद यूपी पुलिस ने किया निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2022 10:24 IST2022-12-16T09:44:14+5:302022-12-16T10:24:14+5:30

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को गुरुवार को निलंबित करने के आदेश दिए।

Ram Janmabhoomi Women policemen suspended for made a reel on Bhojpuri song Tirchi Nazariya | राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने भोजपुरी गाने 'तिरछी नजरिया' पर बनाया रील, जांच के बाद यूपी पुलिस ने किया निलंबित

राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने भोजपुरी गाने 'तिरछी नजरिया' पर बनाया रील, जांच के बाद यूपी पुलिस ने किया निलंबित

Highlightsवीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी को गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। वहीं दो अन्य महिला सुरक्षाकर्मी उसका साथ दे रही हैं और एक वीडियो बना रही है। चारों महिला पुलिसकर्मी राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात थीं।

अयोध्याः अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों को भोजपुरी गाने पर वीडियो रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रील बनाने में शामिल चार महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है जिसमें वे एक भोजपुरी गाने पर नृत्य करती दिख रही हैं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को गुरुवार को निलंबित करने के आदेश दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पंकज पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 

वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी को गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। वहीं दो अन्य महिला सुरक्षाकर्मी उसका साथ दे रही हैं। वहीं एक इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने संज्ञान लिया और चारों को निलंबित कर दिया। 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Ram Janmabhoomi Women policemen suspended for made a reel on Bhojpuri song Tirchi Nazariya

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे