लाइव न्यूज़ :

5 साल की बच्ची के पैर से फूटा अंडा, पचंयात ने दी ऐसी सजा सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 13, 2018 08:56 IST

इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बच्ची के घरवाले इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहे हैं। अगर वह कुछ भी बोलते हैं तो उनकी बेटी की सजा को और भी ज्यादा बढ़ा दिया जाएगा।

Open in App

जयपुर, 13 जुलाई: राजस्थान के बूंदी जिले के हरिपुरा ग्राम की खाप पंचायत का  तुगलकी फरमान 5 साल की मासूम बच्ची के खिलाफ आया है। खाप पंचायत ने पांच साल की मासूम को 11 दिन तक घर से बाहर रहने की सजा इसलिए दी है क्योंकि उससे टिटहरी का अंडा टूट गया है। टिटहरी का अंडा टूटना खाप पंचायत की नजर में इतना बड़ा अपराध है कि उन्होंने ने इसके लिए बच्ची को 11 दिन तक घर से बेदखल करने का निर्देश दिया है। 

खाप पचांयत ने इस बात की भी हिदायत दी है कि ना तो उस गांव को कोई भी इंसान उस बच्ची से बात करेगा और ना ही खाने-पीने के किसी चीज के लिए उससे पूछा जाएगा। उसके साथ एक जानवर की तरह बर्ताव किया जाए। खाप पंचायत ने गांव वालों के बोलने के बाद यह कहा कि अगर किसी को खाना भी देना है तो वह दूर से फेंक कर देगा। 

इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बच्ची के घरवाले इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहे हैं। अगर वह कुछ भी बोलते हैं तो उनकी बेटी की सजा को और भी ज्यादा बढ़ा दिया जाएगा। इस घटना के बाद मौके पर हिण्डोली पुलिस और जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आने की सूचना पाकर पंच पटेल वहां से भाग गए थे। मौके पर पुलिस को परिवार और पड़ोसी ही सिर्फ मिले। 

बुराड़ी केस: डायरी के पन्ने कर रहे थे कुछ और इशारा, आखिरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

पुलिस के मुताबिक बच्ची हरिपुरा के राजकीय प्राथमिक विधालय में पढ़ने गई थी। यहां उससे टिटहरी के अंडे दिखे तो उसने हाथ लगाया। इसी दौरान एक अंडा टूट गया अंडा टुटा तो बच्चो में बात फैली और बात इतनी फैली की खाप पंचायत के पंच पटेलों तक पहुंच गई। इसे पंचायत ने गांव के भविष्य के लिए अशुभ बताया और बच्ची के परिवार वालों को बुलाकर ये सजा दे दी। इस फैसले का विरोध छात्रा के पिता ने किया तो उसे पुरे गावं में ताने मारे गए और कह दिया की ज्यादा नाटक किया तो गावं से भगा दिया जाएगा। 

बच्ची के तीन दिन घर से बाहर रहने के बाद पिता ने हिम्मत दिखाते हुए 12 जुलाई को पुलिस के पास शिकायत लेकर गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो पंच भाग चुके थे।  पुलिस गांव वालों से बात करके वापस आ गई। इस घटना के बाद बच्ची के माता-पिता काफी परेशान रहने लगे हैं। इस घटना के बाद अब भी पंचायत के सदस्य इस बात का पुरा ख्याल रख रहे हैं कि बच्ची घर के अंदर जा ना पाए। फिलहाल पुलिस पंच पटेल की तलाश में लगी है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल