लाइव न्यूज़ :

पुरोहित ने भक्तों के बीच काटकर हवा में उछाल दिया अपना लिंग, इस वजह से था आहत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 18, 2018 18:31 IST

राजस्थानः बाबाओं पर रेप के आरोप से आहत पुरोहित ने काटकर हवा में उछाल दिया अपना लिंग

Open in App

जयपुर, 18 जूनः राजस्थान के बहरोर जिले में स्थित सेवागिरी धाम के एक पुरोहित ने धारदार हथियार से अपना लिंग काट दिया। शुक्रवार को यह घटना उस वक्त हुई जब आश्रम में सत्संग चल रहा था और भक्तों की भीड़ जमा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरोहित बाबाओं पर लग रहे रेप के आरोपों से आहत था। धारदार हथियार से लिंग काटने की वजह से पुरोहित बुरी तरह घायल हो गया और काफी खून निकल गया। दर्द से कराह रहे पुरोहित को भक्तों ने रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो बहरोड़ जिले के कैलाश अस्पताल ले जाया गया। वहां भी आराम ना मिलने पर शुक्रवार की रात जयपुर रेफर कर दिया गया।

जब पुरोहित ने अपना लिंग काटा तो उस वक्त सेवागिरी आश्रम में 300-400 श्रृद्धालु थे जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जाता है कि पुरोहित ऐसा करने के लिए एक भक्त ने उकसाया था। उसका कहना था कि आए दिन बाबाओं पर रेप के आरोप लग रहे हैं। कुछ तो कोर्ट से दोषी भी साबित हो चुके हैं। 

पुरोहित के लिंग काटने की घटना जंगल में आग की तरह फैल गई। इलाके में हर तरफ इसी घटना की चर्चा है। हालांकि अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। यह भी पढ़ेंः- Viral Video: गोवा में बीच पर सूर्योदय का मजा ले रहे थे चार दोस्त, मौत बनकर आई लहर

पुरोहित ने बचपन से ही संन्यास का रुख कर लिया था। धीरे-धीरे उनके श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। लोगों का भरोसा था कि बाबा के आशीर्वीद से उनके बिगड़े काम बन जाएंगे। सेवाधाम हर महीने दो बार सत्संग का कार्यक्रम होता था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया