लाइव न्यूज़ :

100 की रफ्तार, ऑडी चला रही लड़की ने बाइक सवार को मारी टक्कर, साठ फीट दूरी तक उछला, छत पर गिरा, मौत, वीडियो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2020 18:43 IST

100 की रफ्तार में ऑडी कार दौड़ा रही दो लड़कियों ने कहर बरपाया। रफ्तार में बेकाबू हुई कार ने रोड पर एक युवक को टक्कर मारी। पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर से युवक एलिवेटेड रोड से हवा में उछलकर पास के मकान की छत पर जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएलीवेटेड रोड पर पैदल चल रहे एक युवक को शुक्रवार सुबह एक तेज गति की अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी।संजीव चौहान ने बताया कि एलीवेटेड रोड पर पैदल चल रहे पाली जिले के निवासी मादाराम को कार ने पीछे से टक्कर मारी।बीस साल का यह युवक कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहा था। उसके पास से परीक्षा का प्रवेश पत्र बरामद हुआ है।

जयपुरः राजस्थान के जयपुर में दो लड़कियों ने कहर बरपा दिया। 100 की रफ्तार में ऑडी कार दौड़ा रही दो लड़कियों ने कहर बरपाया। रफ्तार में बेकाबू हुई कार ने रोड पर एक युवक को टक्कर मारी।

युवक पुलिया से करीब साठ फीट दूरी तक उछला और लोहे की टीनों पर टकराने के बाद पास बने एक मकान की छत पर जा गिरा, उसका एक पैर के चिथड़े उड़ गए और पैर कटकर अलग हो गया जिससे उसकी मौत हो गई, बिजली का पोल टूटकर पुलिया के नीचे अजमेर रोड पर जा गिरा।

जयपुर के सोडाला थाना क्षेत्र में एलीवेटेड रोड पर पैदल चल रहे एक युवक को शुक्रवार सुबह एक तेज गति की अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी, इस घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर से युवक एलिवेटेड रोड से हवा में उछलकर पास के मकान की छत पर जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना पुलिस थाना (दक्षिण—प्रथम) के अधिकारी संजीव चौहान ने बताया कि एलीवेटेड रोड पर पैदल चल रहे पाली जिले के निवासी मादाराम को कार ने पीछे से टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि बीस साल का यह युवक कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहा था। उसके पास से परीक्षा का प्रवेश पत्र बरामद हुआ है। चौहान ने बताया कि तेज गति की लक्जरी कार में दो लड़कियां सवार थी। कार को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

दूसरी तरफ, बेकाबू कार पुलिया पर ही लगे एक खंबे से जा टकराई। कार की टक्कर से पुलिया पर लगा बिजली का पोल टूटकर उखड़ गया और पुलिया के नीचे अजमेर रोड पर जा गिरा। गनीमत रही कि कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा उसकी भी जान जा सकती थी, जबकि एयर बैग खुलने से कार में सवार दोनों लड़कियां बच गई, कार जाम होने से वे बाहर आईं, इसके बाद परिजनों को फोन कर सूचना दी।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरसोशल मीडियाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल