लाइव न्यूज़ :

Video: क्रूरता की सारी हदें पार, राजस्थान के बांसवाड़ा में पेड़ से बांधकर महिला की बेरहम पिटाई, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: July 30, 2022 14:35 IST

दरअसल, क्रूरता की सारी हदों को पार करने वाली ये घटना राजस्थान के बांसवाड़ा की है। राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सावायरल वीडियो में जानवरों की तरह बांधकर की जा रही है महिला की पिटाईमामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Viral Video Banswara: पेड़ से बांधकर महिला की बेहरमी से पिटाई की जा रही है। पीड़ित महिला असहनीय दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्ला रही है। लेकिन डंडे से क्रूर तरीके से पीटते शख्स को उसपर जरा भी दया नहीं आ रही है। कुछ लोग खड़े-खड़े ये सब तमाशे की तरह देख रहे हैं। पेड़ से रस्सी से कसकर बंधी महिला पूरी तरह से लाचार है। वह अपने दर्द को अपनी चीख और रोकर बयां कर रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी फिल्माया जा रहा है।  

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, क्रूरता की सारी हदों को पार करने वाली ये घटना राजस्थान के बांसवाड़ा की है। राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस सरकार पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासविच प्रियंका वाड्रा से सवाल किया, 'यही है लड़की हूं, लड़ सकती हूं?

क्या है वीडियो में?

महज 32 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में पहले एक शख्स के द्वारा महिला को पेड़ से रस्सी के सहारे बांधा जा रहा है। महिला रोते हुए कुछ कह रही है। फिर सफेद कमीज और ब्लैक ट्राउजर में एक शख्स महिला को डंडे से बुरी तरह से पीट रहा है। महिला जोर-जोर से रो रही है। शख्स डंडे से उसे जानवरों की तरह मारता रहता है। 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती शादीशुदा है। लेकिन वह गांव में किसी और युवक से साथ घुम रही थी। जब युवती के पति और अन्य परिजन को इसकी जानकारी मिली तो वे गुस्सा हो गया। पति ने दोनों को पकड़ा, पेड़ से बांधा और पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस वहां पहुंचती, आरोपित फरार हो चुके थे। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी