लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों दौड़ते हुए संसद पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वाहवाही

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 4, 2019 16:49 IST

गुजरात के बारदोली से सांसद प्रभु वसावा ने पीयूष गोयल की इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, मंत्री आदरणीय पीयूष गोयल कैबिनेट मीटिंग की समाप्ति के बाद भागते हुए संसद में पहुंचे ताकि प्रश्न काल में देर ना हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की इस वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। गुजरात के बारदोली से सांसद प्रभु वसावा ने पीयूष गोयल की इन तस्वीरों को ट्वीट किया है।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पीयूष गोयल संसद के बाहर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। संसद में शीतकालीन सत्र जारी है। इसी वजह से लोकसभा में पहुंचने में देरी ना हो जाए इसलिए पीयूष गोयल गाड़ी से उतरते ही संसद की ओर भागते हैं। गुजरात के बारदोली से सांसद प्रभु वसावा ने पीयूष गोयल की इन तस्वीरों को ट्वीट किया है। वायरल तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, नव भारत के ऊर्जावान मंत्री आदरणीय पीयूष गोयल कैबिनेट मीटिंग की समाप्ति के बाद भागते हुए संसद में पहुंचे ताकि प्रश्न काल में देर ना हो जाए।

इस तस्वीर को शेयर कर लोग पीयूष गोयल की वाहवाही कर रहे हैं।

जहां कुछ लोग ट्विटर पर मंत्री की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनमें से कुछ कमेंट ऐसे हैं...

बता दें कि बुधवार (4 दिसंबर) को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक थी, जिसमें सभी मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। लोकसभा में बुधवार को ही प्रश्न काल के दौरान रेलवे से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए थे। लोकसभा में ही सवालों का जवाब देते वक्त पीयूष गोयल ने रेलवे में एफडीआई का आंकड़ा दिया है। हालांकि इस वायरल तस्वीर को पीयूष गोयल ने अपने अधिकारिक पेज पर शेयर नहीं किया है। 

टॅग्स :पीयूष गोयलसंसद शीतकालीन सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल कंटेंटसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो