लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी फिर हुए कंफ्यूज, संसद में 50 और बाहर 500 डिफॉल्टर बैंकों के पूछे नाम, वायरल हुआ वीडियो

By धीरज पाल | Updated: March 16, 2020 16:18 IST

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैंक संकट को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि जिन लोगों ने बैंकों से चोरी की है उनको मैं पकड़-पकड़ कर वापस लाऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में मोदी सरकार से 500 विल-फुल डिफॉल्टर बैंकों के नाम पूछे थे। इससे मुझे काफी चोट पहुंची, ये सांसद होते हुए मेरे अधिकार पर चोट है। 

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गये हैं। राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे मोदी सरकार से 500 डिफॉल्टर बैंकों के नाम पूछे हैं। दरअसल, सोमवार (16 मार्च) को राहुल गांधी ने संसद में बैंक संकट को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया और कई सवाल पूछे। 

राहुल ने एक मोदी सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल पूछा कि वे 50 विल-फुल डिफॉल्टर के नाम बताएं। वहीं, राहुल गांधी जब संसद की कार्यवाही के बाद बाहर आते हैं तो उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं ने मोदी सरकार से 500 डिफॉल्टर बैंकों के नाम पूछे, जिसका जवाब नहीं दे पाएं। राहुल गांधी का यह वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।   

देखें वीडियो

संसद के अंदर राहुल गांधी का सवाल, अनुराग ठाकुर का जवाब

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि जिन लोगों ने बैंकों से चोरी की है उनको मैं पकड़-पकड़ कर वापस लाऊंगा। तो मैंने प्रधानमंत्री की सरकार से ऐसे 50 लोगों के नाम पूछे हैं पर कोई जबाव नहीं मिल रहा है। 

वहीं इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब में कहा कि ऐसे लोगों की एक लिस्ट वेबसाइट पर मौजूद है। इसमें छिपाने की बात ही नहीं है। इनकी सरकार के दौरान पैसे लिए गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने किए पापों को दूसरे के सिर मढ़ना चाहते हैं। सदन के एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा पूछा गया प्रश्न उनकी विषय में समझ की कमी को दर्शाता है।

जानें संसद के बाहर फिर राहुल ने क्या कहा

इसके बाद संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में मोदी सरकार से 500 विल-फुल डिफॉल्टर  बैंकों के नाम बारे में एक सरल सवाल पूछा था। लेकिन मुझे उनका नाम नहीं मिला,लंबा भाषण मिला। मेरा जो संसदीय अधिकार है सेकेंडरी सवाल पूछने का वो मुझे स्पीकर जी ने नहीं दिया। इससे मुझे काफी चोट पहुंची, ये सांसद होते हुए मेरे अधिकार पर चोट है।  

टॅग्स :राहुल गांधीसंसदनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों