लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में घायल पत्रकार को देख राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया कि वायरल हो गया वीडियो!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 28, 2019 09:51 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से ज्यादा मानवीय प्रवृत्ति का इंसान नहीं देखा।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संवेदनशील व्यक्तित्व की चर्चा एकबार फिर जोरों पर है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी अपनी कार में बैठे एक शख्स के माथे की चोट को पोछते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाड़ी में बैठे शख्स एक पत्रकार हैं।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में पत्रकार राजेंद्र व्यास सड़क हादसे का शिकार हो गए। उस वक्त वहां से राहुल गांधी का काफिला गुजर रहा था। राहुल ने गाड़ी रुकवाई और पत्रकार को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने पत्रकार की चोट को अपने रुमाल से पोछा। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो-

पहले भी मदद को आगे आए

इससे पहले भी कई मौकों पर राहुल गांधी का संवेदनशील व्यवहार देखा गया है। पिछले दिनों ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उन्होंने एक फोटो पत्रकार की मदद की थी। दरअसल, एयरपोर्ट से निकलते वक्त राहुल गांधी की फोटो लेने के दौरान एक फोटो पत्रकार सीढ़ियों से फिसल गया था। राहुल गांधी फौरन उसके पास पहुंचे और उसे सहारा देते हुए उठाया। देखिए वीडियो-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से ज्यादा मानवीय प्रवृत्ति का इंसान नहीं देखा। उनका कहना है कि ऐसे हजारों उदाहरण है जो दिए जा सकते हैं लेकिन राहुल गांधी उन्हें प्रचार का साधन नहीं बनाना चाहते। शायद ये बात उन्हें और अधिक मानवीय बनाती है। 

टॅग्स :राहुल गांधीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों