लाइव न्यूज़ :

अदालती कार्रवाई के बाद राहुल गांधी ने पटना के एक रेस्त्रा में खाया डोसा, वायरल हुई तस्वीर

By भाषा | Updated: July 7, 2019 09:07 IST

बीच रास्ते में गांधी ने कहा कि उन्हें भूख लग रही है और वह एक प्लेट डोसा खाना चाहते हैं। उनके साथ कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल, प्रदेश पार्टी प्रमुख मदन मोहन झा और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे।

Open in App

पटना के एक रेस्त्रां में डिनर करने आए लोग शनिवार को उस समय हैरान हो गए जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी वहां खाना खाने पहुंचे। यहां एक अदालत में पेश होने और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दायर मानहानि के मामले में जमानत मिलने के बाद गांधी वापसी की अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाईअड्डे जा रहे थे।

बीच रास्ते में गांधी ने कहा कि उन्हें भूख लग रही है और वह एक प्लेट डोसा खाना चाहते हैं। उनके साथ कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल, प्रदेश पार्टी प्रमुख मदन मोहन झा और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे।

इसके बाद वे मौर्य लोक बाजार परिसर के नजदीक पहुंचे और नेता दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए मशहूर एक रेस्त्रां में गए। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता ने डोसा के साथ कॉफी ऑर्डर की और हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले इत्मिनान से खाने का लुत्फ उठाया। कई लोगों ने गांधी की खाना खाते हुए तस्वीरें ली।

टॅग्स :राहुल गांधीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल