लाइव न्यूज़ :

राफेल डील को लेकर ट्विटर पर बीजेपी-कांग्रेस ने दिनभर खेला 'चोर-चोर', छाए रहे ये हैशटैग

By धीरज पाल | Updated: September 22, 2018 19:55 IST

बता दें कि राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साध रही है। 

Open in App

नई दिल्ली, 22 सितंबर: राफेल डील को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाधी ने नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने हमारे प्रधानमंत्री को चोर और धोखेबाज बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने हमारे देश पर सवाल उठाया है। मैं चाहता हूं कि पीएम सफाई दें। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा चौकीदार चोर है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर पूरे दिन यह मुद्दा छाया रहा। सोशल मीडिया पर राहुल के बयान को लेकर दो चीजें ट्रेंड में रहीं। पहला #RahulKaPuraKhandanChor यानी "राहुल गांधी का पूरा खानदान चोर है" तो दूसरी ओर #Mera_PM_Chor_Hai यानी मेरा पीएम चोर है।

इन दोनों हैशटैग के अलावा राफेल डील का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया रहा। #RafaleModiKaKhel और #RafaelDeal। बता दें कि  #RahulKaPuraKhandanChor जो ट्विटर के नंबर ट्रेंडिग पर रहा वहीं,#Mera_PM_Chor_Hai दूसरे नंबर पर रहा। दोनों पर लोगों ने जमकर राहुल गांधी और पीएम मोदी पर निशाना साधा और कई मीम्स भी बनाएं। इस दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने हाथों पर लिखा कि मेरा पीएम चोर है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि मोदी जी ने भारत को लूटा है। वह अपने दोस्तों जैसे अंबानी और अदानी जैसे लोगों के लिए सरकार चलाते हैं। लोग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा कि यह काफी शर्मनाक है लेकिन सत्य है। 

इसके बाद एक यूजर ने कहा कि एक टी-शर्ट की फोटो शेयर की है जिसके पीछे हिंदी और अंग्रेजी में लिखा है कि देश का चौकीदार चोर है। 

वहीं, #RahulKaPuraKhandanChor को लेकर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर खूब तंज कसे हैं। बीजेपी आईटी सेल के इंचार्च अमित मालवीय ने राजीव गांधी को चोर बताया है। 

बता दें कि राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साध रही है। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल