लाइव न्यूज़ :

टॉयलेट सीट पर बैठते ही 4 फुट लंबे सांप ने लड़के के प्राइवेट पार्ट में काटा, डॉक्टरों ने लगाए 4 टांके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2020 20:58 IST

18 साल के लड़का जैसे टॉयलेट में बैठा कि सांप ने उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने तीन टांके लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देथाइलैंड में एक 18 साल के युवक के प्राइवेट पार्ट में सांप ने काट लिया।सांप के डंक से लड़के के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून निकल रहा था।डॉक्टरों ने खून को बंद किया और प्राइवेट पार्ट पर तीन टांके लगाए।

थाइलैंड में एक 18 साल के युवक के प्राइवेट पार्ट में सांप ने काट लिया। दरअसल, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से 20 किलोमीटर दूर नोन्थाबुरी इलाके में सिराफोप मासुकारत नाम के लड़का जैसे टॉयलेट में बैठा कि सांप ने उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया। इसके बाद लड़के को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद वह ठीक हो गया।

बताया जा रहा है कि सांप पहले से टॉयलेट सीट के अंदर था और लड़का जैसे ही टॉयलेट सीट बैठा सांप ने डंस लिया। इसके बाद लड़का भागकर टॉयलेट के बाहर निकला, जो काफी डर गया था। सांप के डंक से लड़के के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून निकल रहा था।

इसके बाद एंबुलेंस से लड़के को बांग येई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने खून को बंद किया और प्राइवेट पार्ट पर तीन टांके लगाए। इसके साथ ही सिराफोप मासुकारत को एंटीबायोटिक दवाएं भी दी गई हैं, ताकि सांप के जहर से फैले बैक्टीरिया को मारा जा सके।

घटना के बाद जब तलाश की गई तो सांप टॉयलेट के अंदर ही पाया गया, जिसकी लंबाई करीब 4 फुट थी। इसके बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।

सिराफोप की मां ने कहा कि मैं नहीं जानती कि कैसे सांप हमारे घर में घुसा। यह नाले के रास्‍ते टॉयलेट में आया होगा। मैं जानती हूं कि सांप ने मेरे बेटे को नुकसान पहुंचाया है लेकिन यह जहरीला सांप नहीं था।

घटना के बाद लड़के ने लड़के ने दोबारा एक्ट करके पूरे घटने की जानकारी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़के ने बताया कि मैं जैसे ही टॉयलेट सीट पर बैठा, तो मेरे प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द हुआ। नीचे देखा तो सांप लटक रहा था और तेजी से खून बह रहा था।

src="https://share.tmz.com/videos/2020-09-09-090920-toilet-snake-2-4848056/" width="560" height="395" frameBorder="0" allowFullScreen

टॅग्स :थाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल