लाइव न्यूज़ :

यूपी: वाइस-चांसलर ने छात्रों से कहा, "...हो सके तो मर्डर करके आना, उसके बाद मैं देख लूँगा", वायरल हुआ वीडियो

By विकास कुमार | Updated: December 30, 2018 17:39 IST

गाजीपुर में एक सेमिनार में उन्होंने कहा, 'युवा छात्र वही होता है जो चट्टानों में पैर मारता है तो पानी की धार निकलती है। छात्र अपने जीवन में जो संकल्प लेता है उसे पूरा करता है। उसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं।

Open in App

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के वीसी राजाराम यादव अपने विवाद‍ित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों से कहते सुने जा रहे हैं कि अगर कभी किसी से झगड़ा हो जाए तो यहां के छात्रों को प‍िटकर नहीं, बल्कि पीटकर आना चाहिए। यहां तक कि वह छात्रों से यह भी कहते सुने जा रहे हैं, 'अगर तुम्‍हारे वश में हो तो मर्डर करके आना, बाकी हम देख लेंगे।'

गाजीपुर में एक सेमिनार में उन्होंने कहा, 'युवा छात्र वही होता है जो चट्टानों में पैर मारता है तो पानी की धार निकलती है। छात्र अपने जीवन में जो संकल्प लेता है उसे पूरा करता है। उसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं। कुलपति ने कहा कि, अगर आप पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हैं, तो रोते हुए कभी मेरे पास मत आना। किसी से झगड़ा हो जाए और तुम्हारा बस चले तो उसका मर्डर करके आना। इसके बाद हम देख लेंगे।'

वीसी के इस विवादित नसीहत पर विवाद छिड़ गया है। लेकिन उनका कहना है कि उनके बोलने की शैली है यही है और उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने छात्रों में जोश भरने के लिए ये बातें कही थी, उनका इरादा गलत नहीं था। 

राजा राम यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिजिक्स के प्रोफेसर रह चुके हैं। उन्होंने इसी साल मई में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 17 वें कुलपति के रूप में पद भार संभाला था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप