लाइव न्यूज़ :

कुत्ते के बच्चे को सुर लगाते कभी देखा है आपने? वायरल हो रहा है ये वीडियो, आप भी देखें

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2020 08:41 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुत्ते का एक बच्चा मजेदार सुर लगाता दिख रहा है। एक शख्स उसे ट्रेनिंग भी दे रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ते के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंटवीडियो में कुत्ते का बच्चा एक शख्स के कहने पर सुर लगाने की कोशिश करता नजर आ रहा हैएनिमल लाइफ की ओर से ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है वीडियो, हजारों बार देखा जा चुका है वीडियो

इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में कई मजेदार वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। इसमें कई तो इतने पसंद किए जाते हैं कि उसका कोई जवाब नहीं। खासकर जानवरों के वीडियो खूब पसंद किए जाते है।

पालतू जानवरों जैसे कुत्ते, बिल्ली आदि की हड़कतें लोगों खूब दिलचस्पी लेकर देखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुत्ते के एक बच्चे को सुर लगाते देखा जा सकता है।

दरअसल, वीडियो में दिखता है कि एक शख्स उसे गाने की ट्रेनिंग दे रहा है और कुत्ता अपने ही अंदाज में सुर लगाने की कोशिश भी करता है। आम तौर पर हम कुत्तों को भौंकते देखते हैं लेकिन यहां मामला उलट है। ये वीडियो देखने के बाद आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकेंगे।

इस वीडियो को एनिमल लाइफ की ओर से अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को 13 दिसंबर को शेयर किया था और इसे करीब 90 हजार बार देखा जा चुका है। साथ ही 6 हजार से ज्यादा लाइक्स और एक हजार वीडियो को रि-ट्वीट भी किया गया है। लोग भी वीडियो पर कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो...

इस वीडियो को लेकर कई दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। ट्विटर यूजर्स को वीडियो खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर्स इसे दिल छू लेने वाला बता रहे हैं तो कई इसे क्यूट वीडियो कह रहे हैं। कोई इस पपी को हग करने की भी बात कर रहे है। यही नहीं कुछ यूजर्स ने इस कुत्ते के बच्चे को खुद से अच्छा सिंगर भी बताया।

बहरहाल, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है कि वीडियो असल में किस जगह का है। वैसे ये तय है कि वीडियो वाकई मन मोहने वाला है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी