बोट पर चढ़कर अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जैसे ही किस करने को बढ़ा आगे...
By रामदीप मिश्रा | Updated: October 5, 2020 13:23 IST2020-10-05T13:23:52+5:302020-10-05T13:23:52+5:30
शख्स के प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर थियो शैन्टानोस ने शेयर कराया है। वीडियो में देखा जा सकता है। एक महिला बोट पर खड़ी है और बगल में दूसरी बोट पर कोई नहीं है।

फोटोः ट्विटर
एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना चाहता था। इसके लिए उसने एक नायाब तरीका खोजा। शख्स ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए बोट का सहारा लिया। बोट पर खड़े-खड़े प्रपोज करना चाहता था कि अचानक ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और उसका प्रपोज अंतरराष्ट्रीय स्तर की खबर बन गया।
शख्स के प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर थियो शैन्टानोस ने शेयर कराया है। वीडियो में देखा जा सकता है। एक महिला बोट पर खड़ी है और बगल में दूसरी बोट पर कोई नहीं है। युवक खाली पड़ी बोट पर धीरे-धीरे चलकर महिला के पास पहुंचा है और प्रपोज करने लगता है। इसी बीच महिला की बोट अचानक चल पड़ती है और शख्स पानी में गिर जाता है।
दरअसल, महिला गलती से बोट के कंट्रोल से टकरा गई थी, जिसकी वजह से बोट तेजी से आगे निकल गई। अचानक बोट के दौड़ने से महिला बोट पर गिर गई और उसकी पैर शख्स के मुंह पर लगा। पैर लगते ही वह पानी में गिर गया। इस वीडियो को 27 सितंबर को शेयर अपलोड किया है, जिसके बाद से अब तक 2 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। साथ ही साथ 15 सौ से अधिक लाइक्स और 500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।
The proposal 💍 pic.twitter.com/L4oS5VNP8p
— Theo Shantonas (@TheoShantonas) September 27, 2020
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरस होने के बाज लोगों ने अनुमान लगाया कि घटना को रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति घायल हो सकता है क्योंकि बोट ने सीधी टक्कर उसी को मारी।